ख़राब मौसम के चलते सेवत्री गाँव में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सांय 7:00 बजे हुआ सिरोही आगमन
✍पिंटू अग्रवाल
पाली सिरोही ऑनलाइन

सिरोही हवाई पट्टी से राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुबह 11.20 मिनट पर मुख्यमंत्री के आने को लेकर जिले के सभी अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी स्वागत तैयारियों में व्यस्थ नजर आए, लेकिन ख़राब मौसम के कारण निर्धारित समय से कही घंटो बाद भी जब मुख्यमंत्री सिरोही नहीं पहुची तो जमावड़ा किनारे होते नज़र आया |
संभावित दौरे के अनुसार सुबह 11:20 को सिरोही पट्टी पर होना था आगमन लेकिन ख़राब मौसम के चलते हेलीकाॅप्टर के राजसमंद जिले के सेवत्री के पास खेडा गांव में इमरजेंसी लेंडिंग की गई, वहा चारभुजा जी मंदिर में दर्शन कर सडक मार्ग से देसूरी होते हुए रानी गाव पहुची जहा विधायक सजना आगरी के पति के निर्धन पर संवेदना व्यक्त की।
वहा सुमेरपुर विधायक मंत्री मदन राठौड़ के आग्रह पर सुमेरपुर में जल स्वालम्भन्धन योजना के तहत करवाये गए कार्यो का निरीक्षण किया सुमेरपुर में निरीक्षिक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम व् सुमेरपुर sdm महिपाल भारद्ववाज और मंत्री मदन जी राठौड़ के कार्यो की सराहना की। इस दौरान पाली जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम और पुलिस अधीक्षक दीपक भागर्व हर पल पर नजर बनाये हुए थे। cm सुमेरपुर सेु शिवगंज से काफिला सिरोही के लिए रवाना हुआ ।
और करीब सात बजे सीधे एयरलाइन्स होटल पहुंचा जहा चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ गो पालन मंत्री ओटा राम देवासी बीजेपी जिला प्रमुख पायल परस राम पुरिया सहित विधायक सासद और नेताओ ने भव्य स्वागत किया। उसक ेबादभाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सबोधित किया।
बाकी सारे कार्यक्रम ख़राब मौसम के चलते हुई इमरजेंसी लैंडिंग के चलते रद्द हो गए |

No comments:
Post a Comment