पाली कलक्टर ने कहा आमजन को मिले शुद्ध.... - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 8, 2018

पाली कलक्टर ने कहा आमजन को मिले शुद्ध....

*आमजन को मिले शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल : शर्मा*

*पाली सिरोही ऑनलाइन*

पाली, 7 मई। *जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने अधिकारियों* से कहा है कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को दुरुस्त रखें और देखें कि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
वे सोमवार को आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जलदाय विभाग अधीक्षण अभियंता से कहा कि वे लोगों को पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल मिलना चाहिए। इसके लिए समुचित मॉनीटरिंग करते रहें और देखें कि लोगों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना  पड़े। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता से कहा कि अंधड़ व विपरीत मौसम की आशंकाओं के बीच निगम की मशीनरी को दुरुस्त रखें और देखें कि अनावश्यक कटौती नहीं हो। उन्होंने आरयूआईडीपी के कार्यों में तेजी लाने के लिए मैन पावर बढाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह को दिए। जिला कलक्टर ने नगर परिषद कमिश्नर व पालिका अधिशाषी अधिकारियों से कहा कि वे पॉलीथिन पर नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाएं। कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे विभागीय सेवाओं व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक राजेश चौधरी के प्रस्तावित ई-सखी कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान कमिश्नर इंद्रसिंह राठौड़, डिस्कॉम एसई घनश्याम चौहान, जलदाय विभाग अधीक्षण अभियंता सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।

1 comment:

Post Top Ad

Responsive Ads Here