*जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच कर उन्हें ईलाज सुलभ कराया जाए।* किसी भी व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मृत्यु न हो इसके लिए उपचार की भरसक प्रयास किए जाने चाहिए।
जिल कलक्टर जैन ने शुक्रवार को अपने कक्ष में चिकित्साधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में स्वाइन फ्लू बिमारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि चिकित्सा विभाग के साथ-साथ आयुर्वेद, होम्योपेथिक चिकित्सकां द्वारा स्वाइन फ्लू के मरीजों को चिन्हित कर उनका तुरंत ईलाज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रभारी नियुक्ति किया गया है। ये अधिकारी उपखण्ड अधिकारियों व चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय रखकर जिले में स्वाइन फ्लू बिमारी से ग्रस्त लोगों के ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने जिला शिक्षाधिकारियों से' कहा कि वे स्कूलों में बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव व ईलाज के संबंध में प्रतिदिन प्रार्थना के पश्चात जानकारी दें ताकि वे अपने परिवार व क्षेत्र में जागरूकता बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लाउड स्पीकर के माध्यम से बिमारी रोकथाम के लिए जन जागरूकता पैदा करे।
*बैठक में सीएमएचओ डॉ. एस.एस.शेखावत ने* पाली जिले में फ्लू की स्थिति एवं इसके रोकथाम के लिए तैयारियां की जानकारी दी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले के सीएचसी व पीएचसी तक टेमी फ्लू की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। स्कूलों में प्रार्थना सभा में स्वाइन फ्लू के बचाव के बारे में पेम्पलेट के जरिए जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। बैठक में *अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ बिश्नोई,* जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, एडीएम सीलिंग नाथूसिंह राठौड़, बांगड़ अस्पताल के पीएमओ डॉ. अंबादान राव, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक हरीशचंद्र पारीक, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक तंवर, मेडिकल कॉलेज से डॉ. हजारीमल चौधरी, डॉ. संजीव, डॉ.हरीश, रोहट बीसीएमओ डॉ.जितेन्द्र चौधरी, 'सोजत बीसीएमओ डॉ.जस्साराम चौधरी, एपिडेमियोलोजिस्ट डॉ. अंकित माथुर, जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, January 4, 2019
Home
Unlabelled
स्वाइन फ्लू को लेकर पाली जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक
स्वाइन फ्लू को लेकर पाली जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment