न्याय आपके द्वार- गिरादडा, बालराई व रास में शिविर
पाली- न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को जिले सभी तहसीलों में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रजेश कुमार चांदोलिया ने बताया कि अभियान के तहत गुरूवार को पाली की गिरादड़ा, सुमेरपुर की पालडी जोड, बाली की आमलिया, रानी की बालराई व कीरवा, सोजत की बोयल, जैतारण की रास एवं रायपुर की बिरांटिया कलां में राजस्व प्रकरणों का लोक अदालतों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण किया जायेगा। ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उक्त शिविर प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किये जायेगे।

No comments:
Post a Comment