न्याय आयके द्वार में पाली आया प्रदेश के दुसरे पायदान पर - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 26, 2016

न्याय आयके द्वार में पाली आया प्रदेश के दुसरे पायदान पर

न्याय आपके द्वार अभियान में पाली राज्य में दूसरे पायदान पर

पाली, 26  मई।

न्याय आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत सर्वाधिक पुराने प्रकरणों के निपटारे के मामलें में राज्य में पाली दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि 8 मई तक के 7 हजार 626 प्रकरणों में से 778 प्रकरण निस्तारित कर 10.2 फीसदी निस्तारण के साथ पाली जिला बुधवार को राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा। इस बीच राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को जिले की 8 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें कुल 7 हजार 508 राजस्व संबंधित प्रकरणों का आपसी समझाईश से निस्तारण किया गया।

जिला कलेक्टर गौतम ने बताया कि इन शिविरों में नामांतरकरण के 1 हजार 651, खाता दुरस्ती के 2 हजार 738, खाता विभाजन के 63, खातेदारी घोषणा के 18, स्थाई निषेधाज्ञा के 7, नामान्तरकरण अपील के 1, इजराय के 1, रास्ता धारा 251ए के 1, पत्थरगढ़ी के 2, धारा 183 बी, 183 सी के 3, सीमाज्ञान के 46, गैर खातेदारी से खातेदारी के 3, धारा 251 के 11, राजस्व नकलों के 2 हजार 286 तथा अन्य के 677 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायतवार आयोजित इन शिविरों में पाली के डिरी में 231, मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया में 338, सोजत के खोखरा में 960, रानी के नीपल में 2 हजार 426, सुमेरपुर के एसडीएम कोर्ट कार्यालय में 21, रायपुर के बिरांटिया खुर्द में 1 हजार 624, जैतारण के डिगरना में 1 हजार 307 एवं बाली के बेड़ा में 601 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

0000

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here