दिव्यागो की सेवा भगवान की सेवा _पाली कलेक्टर - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 20, 2016

दिव्यागो की सेवा भगवान की सेवा _पाली कलेक्टर

दिव्यांगो की सेवा भगवान् की सेवा- कुमारपाल गोतम

बाली ।राजस्थान सरकार के उर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिह राणावत  की अनुसशा पर महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और बाली पंचायत समिति के तत्वाव्धान में तीन दिवसीय  दिव्‍यागाे के उपकरण वितरण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विधालय बाली में शुक्रवार को बतोर मुख्य अथिति पाली जिला कलेक्टर  कुमारपाल गौतम ने कहा की दिव्यांगो की सेवा भगवान् की सेवा के बराबर है यही यहाँ के भगवान् है।
कार्यक्रम के अद्यक्ष  विक्रम सिह राणावत बीजापुर, विशिस्ट अथिति बाली प्रधान कपुराराम मेघवाल, बाली उपखंड अधिकारी राजेश मेवाडा,  बाली विकाश अधिकारी विक्रम सिह राजपुरोहित, मारवाड़ जंक्शन विकाश अधिकारी मोहित  दवे, बाली नगरपालिका चेयरमैन लखमाराम  चौधरी, महावीर समिति के सयुक्त सचिव सुरेश मेहरा, सुपरवाइजर  राम राय शर्मा, बाली BCMO हितेंद्र  वगोरिया के आथित्य में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस दोरान नथमल प्रजापति, लाटाडा ग्राम सेवक भरत ओझा, गुडालास ग्राम सेवक जितेंद्र गहलोत, रतन गाडरी कोयलवाव ग्राम सेवक, मालाम सिह बारवा ग्राम सेवक, जगत सिह बीजापुर ग्राम सेवक, अशोक बाली सहित कई लोग व्यवस्ताओ में जुटे हुए थे।शिविर में आज ग्राम पंचायत धणी, बीजापूर, बारवा, बोया, बेडा, काकराडी, कोयलवाव, कोठार, कोटबालियान, कूमटिया, कूरण, एवं नगर पालिका क्षैत्र के दिव्यांग पहुचे।
172 दिव्यांग लाभान्वित हुए। जिन्हें कृतिम पैर 9, केलिपर 34, बैशाखी 12, व्हील चेयर 22, ट्राई साईकिल 43, कान की मशीन 33, छड़ी 19 निशुल्क वितरित किये गए। बाली विकाश अधिकारी विक्रम सिह ने इस शिविर से सम्बंधित जानकारी दी
।कार्यक्रम का संचालन विक्रम सोलंकी बाली ने किया।

विकलांग प्रमाणपत्र भी बनेंगे- कलेक्टर  कुमारपाल गौतम ने शिविर के दोरान कहा की कल से शिविर में चिकित्सको की टीम की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि उन दिव्यंगो के वही जाच कर विकलांग प्रमाण पत्र भी बन सके।

सभी समितियों में लगे ऐसे शिविर - पाली कलेक्टर श्री गीतम् ने बाली विकास अधिकारी विक्रम सिह  और मारवाड़ जंक्शन के विकास अधिकारी मोहित दवे को शोल ओढाकर स्वागत कर उनके द्वारा की गई व्यवस्ताओ की सराहना  की और संस्था के पदाधिकारियों से आग्रह किया की ये शिविर पाली जिले के सभी समितियों में लगावे ताकि हर दिव्यांग को फायदा मिले।

समाज कल्याण विभाग भी आएगे शिविर में -       कलेक्टर श्री गौतम ने समाज कल्याण विभाग के कार्मिको को भी उपस्थित रहने को कहा ताकि उन दिव्यांगो को सरकारी योजनाओ की जानकारी और फायदा मोके पर ही मिल सके।

आज इन पंचायतो के दिव्यंगो को मिलेंगे उपकरण -     21 मई 2016 को मोकमपुरा, मालनू, मुण्‍डारा, खिमेल, बिसलपुर मिरगेश्‍वर, शिवतलाब, भीमाणा, भीटवाडा, भाटुन्‍द, भन्‍दर पीपला, पादरला पैरवा सेणा सेसली एवं दिनांक 22 मई 2016 को सेवाडी दूदनी चामुण्‍डेरी, फालनागांव, नाना आमलिया, गोरीया गुडालास लाटाडा लुन्‍दाडा लुनावा एवं बेडल के दिव्‍यागों को उपकरण वितरित राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विधालय बाली पुराने पुलिस थाने के सामने प्रात 10 बजे से  सांय 4 बजे तक वितरित किये जायेगे ।

साथ में एक फोटो प्रूप आई डी जरुरी -    सभी दिव्‍यागो को निश्चित तिथि को शिविर मे अपनी अपनी एक आई डी साथ लानी होगी।

अन्य दिव्यांग भी आ सकते है शिविर में -       जो दिव्‍यागं चिन्हितकरण से वंचित रह गये है वो निश्चित तिथि को आईडी के साथ शिविर मे उपस्थित रह कर इसका लाभ ले सकते है।

न्यूज़ भरत ओजा

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here