मुख्यमंत्री राजे का सिरोही-जालौर का संभावित दौरा 17 से की चर्चा
सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपना जिला अपनी सरकार अभियान के तहत आगामी 17 जून अपने तीन दिवसीय दौरे पर सिरोही-जालौर आ सकती हैं। प्रशासन इसकी तैयारी में लग गया है।
वैसे मुख्यमंत्री के दौरे की अभी तक आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक मशीनरी चुस्त-दुरुस्त हो गई है। वहीं अनौपचारिक संदेश भी सभी सरकारी विभागों के पास पहुंच चुका है, जिससे सभी महकमों को उनके काम पूर्ण करने के निर्देश मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जिला प्रशासन ने जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों की संभावित दौरे से पूर्व की तैयारी को लेकर बैठक भी आयोजित की है। मुख्यमंत्री आती हैं तो सुराज संकल्प यात्रा के बाद मुख्यमंत्री राजे का जिले का यह पहला दौरा होगा। इस दौरे से जिले के लोगों को यहां की बदहाल प्रशासनिक और कार्यकर्ताओं को बेजार राजनीतिक स्थिति के बारे में उन्हें सीधे अवगत करवाने का मौका मिलेगा।
सूत्र बताते है की कुछ दिनों पूर्व पाली जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वशुन्धरा राजे के पाली जिले में प्रतिस्ठा समारोह में आगमन पर पुलिस और प्रसासनिक जिला अधिकारी की कार्य शेली को लेकर कही शिकायत नहीं मिली थी वही पाली जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम के मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना और प्रसास्क गावो के सग सहित सभी योजनाओ में बेहतर प्रबन्धक को लेकर अपने संबोधन में जिक्र कर मुख्यमंत्री जी ने बता दिया था की पाली प्रसास्क बेहतर कार्य कर गरीब जरुरत मंद तक सरकारी योजनाओ को पंहुचा रहे है। इस लिए इस बार पाली की बजाय सिरोही जिले का दौरा कर मुख्यमंत्री जी प्रसास्क पब्लिक और जनप्रतिनिधियो के तालमेल की जानकारी ले सकती है।
अब सिरोही और पाली के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ की नियुक्ति के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है।
सरकार में प्रभावी मंत्री श्री राठौड़ की मंशा भी यही रहती है की हर जरुरत मंद तक सरकारी योजनाओ का लाभ मिले।
-भीलवाड़ा दौरा स्थगित
इधर, टीवी रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री का 16 जून को भीलवाड़ा का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वहां अब 27 जून को जाएंगी।

No comments:
Post a Comment