जोधपुर सांसद 2 दिवसीय देचू पंचायत समिति का दौरा करेगे_राठौड़ - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, July 3, 2016

जोधपुर सांसद 2 दिवसीय देचू पंचायत समिति का दौरा करेगे_राठौड़

शेखावत दो दिवसीय प्रवास पर करेगें पंचायत समिति देचू का दौरा 
जोधपुर। जोधपुर सांसद गजेन्‍द्र सिंह शेखावत 4 व 5 जुलाई को पंचायत समिति देचू के दौरे पर रहेगें। इस दौरान शेखावत जनसुनवाई कर आमजन की समस्‍याओं को सुनेगें व निराकरण हेतु संबंधित विभागो को निर्देशित करेगें।
प्रेस प्रवक्‍ता महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि शेखावत 4 जुलाई को सेतरावाए जैतसरए जेठानियांए खियांसरिया व ऊॅंटवालिया ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई करेगेंए साथ ही इन ग्राम पंचायतों में राज्‍य व केन्‍द्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर आमजन को योजनाओं की उपलब्धियों से अवगत करायेगें। शेखावत ग्राम पंचायत ऊॅटवालिया में रात्रि चौपाल के बाद रात्रि विश्राम भी ऊॅवालिया में ही करेगें। इसी तरह शेखावत 5 जुलाई को कलाऊए चांदसमाए गुमानपुरा ग्राम पंचायतों और देचू पंचायत समिति मुख्‍यालय में जनसुनवाई करेगें। जनसुनवाई के दौरान देचू प्रधानए उपप्रधानए भाजपा मण्‍डल अध्‍यक्ष के साथ संबंधित सरपंच व जिला परिषद सदस्‍य उपस्थित रहेगें। इस जनसुनवाई में प्रशासनिक व अन्‍य सभी विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

महावीर सिंह राठौड़
जन सम्‍पर्क अधिकारी
मा सांसद कार्यालय जोधपुर

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here