पाली जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के नेतृत्व में जिले के गरीबों की तंगहाली और माली हालात की खराबी के वावजूद गरीबो को उपचार के लिए आॅक्सीजन बनी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना पाली जिले में
साढ़े छह माह जिले के 34 अस्पतालों में अब तक जरूरतमंद दस हजार से अधिक लोगों को हुआ कैशलेस इलाज ।
पाली जिला कलेक्टर के कार्य शैली की मुख्यमंत्री वशुन्धरा राजे भी तारीफ कर चुकी है।
पाली जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिले को प्रदेश स्तर पर कही सम्मान भी मिल चुके है।
राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना पाली जिले में इन दिनों गरीबों के लिए आॅक्सीजन बनी हुई है। इस योजना की सफलता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र साढ़े छह माह में जिले के करीब दस हजार से अधिक लोगों ने इस योजना का फायदा उठाकर लाभान्वित हो चुके है। इतना ही नहीं इन योजना के तहत पौने तीन करोड़ के पैकेज भी लिया गया है। 10 हजार 50 मरीजों में से सरकारी अस्पतालों में 8917 तथा 1133 मरीजों का सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में फ्री इलाज किया गया।
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना जिले सहित पूरे राज्य में 13 दिसंबर 2015 को प्रारंभ हुई थी। योजना के तहत राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में आने वाले प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष सामान्य बीमारियों के लिए 30 हजार और चिन्हित गंभीर बीमारियों के लिए 3 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों पर नजर डाले तो पाली जिला अस्पताल यानि बांगड़ अस्पताल में सर्वाधिक 2569 लोगों को इस योजना का फायदा मिला है। वहीं सोजत के उप जिला अस्पताल में 883, सीएचसी सादड़ी में 675, सुमेरपुर सीएचसी में 638, जैतारण सीएचसी में 602, बाली सीएचसी में 441, सोजत रोड़ सीएचसी में 398, रोहट सीएचसी में 309, रानी सीएचसी में 272, बगड़ी नगर सीएचसी में 267, तखतगढ़ सीएचसी में 362, नाडोल सीएचसी में 203, खारची सीएचसी में 217, निमाज में 192, देसूरी में 169, रास में 165, बेड़ा में 136, सांडेराव में 120, कोसेलाव में 113, रायपुर में 101, खौड़ मे 100 तथा कुशालपुरा सीएचसी पर 83 मरीजों का उपचार कैशलेस हुआ है।
------------
1133 मरीजों को निजी अस्पताल में मिली राहत
पाली। सीएमएचओ डाॅ.एसएस शेखावत ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पाली जिले में अब तक 12 निजी अस्पतालों को इस योजना के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इनमें अब तक करीब 1133 मरीजों का उपचार फ्री में किया गया। उन्होंने ने बताया कि निजी अस्पतालों में सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर हाॅस्पिटल में सर्वाधिक 518 मरीजों को नि शुल्क उपचार किया गया है। इसी तरह जैतारण के लाइफ केयर अस्पताल में 377, पाली के श्रृद्धा हाॅस्पिटल में 97 मरीज, श्रीराम हाॅस्पिटल में 35, एएसजी हाॅस्पिटल व ओम अस्पताल पाली में 33-33, रोज हाॅस्पिटल पाली में 22, न्यू महावीर हाॅस्पिटल ने 14 मेवाड़ हाॅस्पिटल में 4 मरीजों का कैशलेस उपचार किया गया।
----------
पौने तीन करोड़ रूपए के लिए गए पैकेज
पाली। जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पाली जिले में कुल 34 अस्पतालों में यह योजना लागू है। इन अस्पतालों में 4 जुलाई तक 10050 लोगों के उपचार के लिए 2 करोड़ 73 लाख 24 हजार 475 रूपए की राशि खर्च की गई है, जो सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इसमें सर्वाधिक पाली के बांगड़ अस्पताल में 66 लाख 56 हजार 175 रूपए, सोजत के उप जिला अस्पताल ने 17 लाख 35 हजार 600, सादड़ी सीएचसी में 16 लाख 700 रूपए, जैतारण सीएचसी ने 12 लाख 6 हजार 250 रूपए, बाली सीएचसी ने 10 लाख 86 हजार 200 रूपए के पैकेज लिए है। इसी तरह निजी अस्पतालों में भगवान महावीर हाॅस्पिटल ने 45 लाख 30 हजार 150 रूपए का पैकेज लिया है। इसी तरह जैतारण के लाइफ केयर अस्पताल ने 23 लाख, 5 हजार, 700 रूपए, पाली के श्रृद्धा हाॅस्पिटल ने 10 लाख 41 हजार 450 का पैकेज लिया है।
-----------------------------
जनसंख्या पखवाड़े में 26 स्थानों पर लगेंगे नसबंदी शिविर
पाली, 5 जुलाई 2016
चिकित्सा विभाग की ओर से 11 जुलाई से आयोजित होने वाले विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के तहत जिले के 26 स्थानों पर नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एसएस शेखावत ने बताया कि पाली जिले में 11 से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष आयोजित होने वाले पखवाडे़ की थीम जिम्मेदारी निभाओ, प्लान बनाओ रखी गई है। इसी थीम को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से 26 स्थानों पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत 11 जुलाई को पाली ब्लाॅक के पाली जिला मुख्यालय पर, जैतारण ब्लाॅक के रास सीएचसी व सोजत ब्लाॅक के बगड़ी नगर सीएचसी तथा बाली सीएचसी पर नसबंदी कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह 12 जुलाई को पाली जिला मुख्यालय तथा सोजत के उप जिला अस्पताल में, 13 जुलाई को रोहट सीएचसी, सोजत उप जिला अस्पताल में, खिंवाड़ा पीएचसी व रायपुर सीएचसी पर, 15 को नाडोल सीएचसी पर, बेड़ा सीएचसी पर, सिरीयारी पीएचसी पर तथा खैरवा पीएचसी पर, 18 को कोसेलाव सीएचसी पर, सोजत रोड़ सीएचसी तथा पाली जिला अस्पताल पर, 19 को पाली जिला मुख्यालय पर, 20 को रायपुर सीएचसी पर, रानी सीएचसी तथा चेंडा पीएचसी पर व 22 जुलाई को देसूरी सीएचसी, जैतारण सीएचसी, खारची सीएचसी, पनौता पीएचसी व गुन्दोज पीएचसी पर नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विरेन्द्र चैधरी ने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले नसबंदी शिविरों की तैयारियां शुरू कर दी है।
----------------------------------
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस 9 को
पाली, 5 जुलाई 2016
जिले के चिकित्सा संस्थानों में 9 जुलाई को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से सभी तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एसएस शेखावत ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उदेश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार पाली जिले में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान संचालित किया जाएगा एवं इसके तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत 9 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेषकर गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों व स्त्रीरोग विशेषज्ञों की देखरेख में प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जाॅच एवं परामर्श की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के आयोजन से गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान विशेष रूप से जटिल खतरों वाली संभावित गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबल मिलेगा। सीएमएचओ ने बताया कि गर्भवती महिला के लिए खून की जाॅच, पेशाब की जाॅच, रक्तचाप, शुगर आदि जाॅचों सहित आवश्यक दवाइयों की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
----------------------------
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, July 5, 2016
पाली जिले में कलेक्टर के नेतृत्व में गरीबो के लिए आक्सीजन बानी भामाशाह स्वास्थ बिमा योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment