#जिम्मेदार_मोन_अर्ज_सुनेगा_कौन
पाली शहर में मौसमी बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से लेने की बात कही ।
उन्होंने कहा कि वर्षा जल भराव एवं गंदगी की वजह से फेल रहे मलेरिया , डेंगू , चिकनगुनिया , उल्टी दस्त , हैजा , वायलर बुखार , स्वाइन फ्लू के सक्रमण की रोकथाम के सजग और सतर्कता बरतने की मांग की ।
साथ ही उन्होंने ने कहा कि बारिश थमने के बाद शहर की विभिन्न कॉलोनियों एवं कच्ची बस्तियों में जगह - जगह गढ़ों एवं खाली भूखण्डों तथा खोडिया बालाजी के पास नाड़ी में जल भराव से मच्छर तेजी से पनप रहे हैं , मड पम्प लगाकर जल भराव को खाली करवाकर तथा युद्ध स्तर पर शहर में कीटनाशक छिड़काव एवं फॉगिंग करने की मांग की , उन्होंने कहा कि जमा जल भराव में पनप रहे लार्वा को समय रहते नष्ट नही किया तो संक्रमण तेजी से फैलेगा , उन्होंने हाल ही में गुजरात मे स्वाइन फ्लू से हुई लगभग 208 लोगों की मृत्यु एवं कल मांडलगढ़ की विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से हुए निधन की घटना को देखते हुए जिला प्रशासन को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करने के साथ सतर्क रहना चाहिए

No comments:
Post a Comment