विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित* - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 10, 2017

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित*

*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित*

*पाली सिरोही ऑनलाइन*

पाली, 10 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में मानसिक रोग विशेषज्ञ *डॉ दलजीत राणावत एवं उनके सहयोगी डॉ. अंकित अवस्थी व डॉ. भानुप्रतापसिंह द्वारा* मंगलवार को बांगड़ चिकित्सालय में लोंगों को मानसिक रोगों के बारे में जागरूक रहने का संदेश दिया।
*डॉ दलजीत राणावत ने बताया* कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी, व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी होता है मानसिक रूप से स्वस्थ न होने के कारण व्यक्ति की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है और वह अपने कार्य को ठीक से नहीं कर पाता है। मानसिक स्वास्थ्य के विषय में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वर्ष 1992 से मानाया जाता आ रहा है इस वर्ष विश्व मानसिक दिवस का विषय ‘‘कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य’’ रखा गया है।
उन्होंने कार्यस्थल के वातावरण पर कर्मचारी को कार्य कितना निर्भर करता है और इससे कर्मचारी की मन स्थिति पर क्या असर पड़ता है। जैसे की अधिक छूट्टी लेना, कार्य में मन न लगना, कार्यक्षमता कम हो जाना, शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरित असर, कार्यकुशलता पर प्रभाव, आदि मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने का प्रभाव व्यक्ति के मस्तिष्क और उसकी कार्यक्षमता पर पड़ता है। इसमें कर्मचारी का मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण में अधिक शराब पीना, उदासी, चिंतित या अधिक घबराहट आना है। कार्यक्षेत्र पर कैसा हो माहौल - सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण होना चाहिए, कर्मचारी का सम्मान व उत्साह वर्धन हो, अच्छा कार्य करने पर प्रत्साहन मिले, कर्मचारी की दक्षता के आधार पर उसे काम शौपा जाए। मानसिक स्वास्थ्य खराब होने पर कार्यस्थल के सहयोगी से बात करें, मदद लें, उच्चाधिकारी अपने कर्मचारी को सहयोग करे तथा जरूरत पड़ने पर मनोचिकित्सक की मदद जरूर ले। डॉ दलजीत राणावत ने कहा कि कारगर उपायों द्वारा कार्यस्थलों में सकारात्मक वातावरण बनाकर कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर मनाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here