पाली_कैंसर जेसे घातक रोगों से बचाव के मानवीय सरोकार को आगे आया चिकित्सा विभाग - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 15, 2017

पाली_कैंसर जेसे घातक रोगों से बचाव के मानवीय सरोकार को आगे आया चिकित्सा विभाग

*मूॅंह एवं गला कैंसर जेसे घातक रोगों से बचाव के मानवीय सरोकार को आगे आया चिकित्सा विभाग तो अधिकारी ने भी सुनाई जिंदगी की बीमारी की पीड़ा*
जागरूकता संगोष्ठी में लगभग 300 श्रमिकों ने लिया भाग*
उम्मेद मिल के लगभग 150 श्रमिकों ने करवाया कैन्सर हेतु निःशुल्क चैकअप
*पालीः चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,पाली के द्वारा एशियन हैड एण्ड नैक कैन्सर फाउन्डेशन सोसायटी,जोधपुर तथा महाराजा श्री उम्मेद मिल्स लिमिटेड,पाली के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर रविवार को महाराजा श्री उम्मेद मिल्स लिमिटेड,पाली की श्रमिक कॉलोनी में निवास करने वाले श्रमिकों एवं आस पास  के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिये मॅूंह एवं गले के कैन्सर के बारे में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मानवीय सरोकार के साथ चिकित्सा विभाग ने एक दिवसीय कैन्सर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया*                        
*पाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. शेखावत ने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर में सबसे पहले मूॅंह एवं गला कैन्सर के बारे में जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में काफी संख्या में उम्मेद मिल्स के श्रमिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. दीपक तंवर, हैड एण्ड नैक कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्तिसिंह देवड़ा, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बोस, एशियन हैड एण्ड नैक कैन्सर फाउन्डेशन सोसायटी,जोधपुर के महेश मेघवाल तथा शिविर समन्वयक एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के. सी. सैनी ने श्रमिकों को तम्बाकु उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उपस्थित श्रमिकों को आज से ही तम्बाकु उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान ही तम्बाकु के कारण मॅूंह एवं गले के कैन्सर होने की सम्भावना बहुत अधिक होने से भयभीत होकर एक श्रमिक उठा तथा एक कचरा पात्र लेकर आया तथा उसकी जेब में रखे सभी तम्बाकु उत्पादों को कचरा पात्र में डाल दिया एवं वहॉं उपस्थित सभी श्रमिकों की जेबों में रखे तम्बाकु उत्पादों को भी उसमें डलवाया तथा तम्बाकु उत्पादों का त्याग करने का प्रण लिया जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रकार के शिविर आगामी दिनां में नियमितरूप से और भी आयोजित किये जायेंगें।*                        
*जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. दीपक तंवर ने बताया  कि रविवार को आयोजित   शिविर में एन.सी.डी. सैल के डॉ. एम.पी. सोलंकी,  मॅूंह एंव गला कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्तिसिंह देवड़ा,   दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बोस,  डॉ. आनन्द शौर्य तथा डॉ. अरशद पठान ने निःशुल्क सेवायें प्रदान की तथा शिविर के दौरान तम्बाकु उत्पादों का सेवन करने वाले 150 से भी अधिक श्रमिकों की कैन्सर हेतु स्क्रीनिंग की। शिविर आयोजन में महाराजा श्री उम्मेद मिल्स लिमिटेड,पाली के वाईस प्रेसिडैन्ट (कॉमर्शियल) के.बी धूत, वाईस प्रेसिडैन्ट (कॉर्पोरेट अफेयर) अनिल नायर, सहायक* *महाप्रबन्धक मुन्ना सिंह, प्रबन्धक सतीश शर्मा, सहायक प्रबन्धक महिपाल सिंह सहित कई अन्य प्रबन्धन* *अधिकारी भी उपस्थित रहे। मिल प्रबन्धन ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत किया तथा शिविर के सफल संचालन में भरपूर सहयोग किया*।                     
*शिविर समन्वयक के. सी. सैनी ने चिकित्सा विशेषज्ञों सहित एशियन हैड एण्ड नैक कैन्सर फाउन्डेशन सोसायटी,जोधपुर तथा महाराजा श्री उम्मेद मिल्स लिमिटेड प्रबन्धन का आभार प्रकट किया।*
*स्वयम की जिंदगी की कहानी से लोगो को जागरूक करते है*
पाली जिला नर्शिग अधिकारी जिंदगी के कदम मुझसे भी ज्यादा देखे यह दुआ करते है ईश्वर और नेक दिली दुआओ से आज स्वस्थ है परन्तु यह अधिकारी गभीर रोग का मुकाबला कर चूका है जीवन जीने की आश छोड़ चुके इस अधिकारी को नजर ना लगे और समय पर उपचार मिला बीमारी पीड़ा का दर्द क्या होता है यह एक पीड़ित या परिवार ही बयां कर सकटा है और आज इस अधिकारी ने अपनी आप बीती सुनाई तो सबके दिमाग में घुम्रपान नशे से भयभीत थे और बीड़ी तम्बाकू गुटके कचरा दान में डालते हुए दर्द और अधिकारी के चहरे पर खुसी के पल मौजूद थ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here