सरुपगंज_दफनाया गया शव11 दिन बाद वापस निकाला - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 12, 2016

सरुपगंज_दफनाया गया शव11 दिन बाद वापस निकाला


ग्यारह दिन बाद दफनाये शव को निकलवाया वापस बाहर

पिंटू अग्रवाल

सरूपगंज/सिरोही
जमीन में दफनाई गई एक आदिवासी महिला का शव मृत्यु के ग्यारह दिन बाद पीहर पक्ष वालों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर सरूपगंज पुलिस ने मृत्यु के ग्यारह दिन बाद जमीन से वापस बाहर निकाल कर मौके पर ही मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। शव को वापस बाहर निकालने के लिए पुलिस ने पिण्डवाड़ा एसडीएम से आदेश लेने पड़े। इस दौरान पीहर पक्ष के लोग महिला की उसके पति द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए मौताणें की मांग पर अड गए। देर सांय पुलिस एवं समाज के पंचों के बीच हुई समझाईश के बाद शव को पुन: उसी स्थान पर दफनाने के लिए राजी हो गये।

थानाधिकारी प्रेमाराम चौधरी के अनुसार वाटेरा की खाराफली वाटेरा निवासी लसा पुत्र देवा गमेती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बुआ श्रीमती हंजा(45) दीताराम गमेती की 1 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके पति ने पीहर पक्ष को बगैर सूचित किए शव को रात्रि में वेस्ट बनास बांध के सामने स्थित गोचर भूमि की झाडियों में दफना दिया था। इस बात की  जानकारी महिला के साथ रह रह रहे उसके पुत्र किशन व पुत्री हीना जो कि मृतक के पूर्व पति की संतान है ने ने महिला ेके पीहर पक्ष को दी।

इस पीहर पक्ष के लोगों ने सोमवार को सरूपगंज पुलिस थाने पहुंचे तथा मृतका के पति दीताराम पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने दीताराम से पूछताछ की ओर शव को गुपचुप दफनाना कबूल किया। इस पर सरूपगंज पुलिस ने पिण्डवाड़ा एसडीएम से दफनाऐ गए शव को पुन: बाहर निकालने की अनुमति लेकर बुधवार सांय करीब पांच बजे एसडीएम सुरेश कुमार खटीक, मांऊटआबू वृताधिकारी प्रीति कांकाणी की उपस्थिति में शव को बाहर निकला गया। तीन चिकित्सको के मेडिकल बोर्ड डॉ. रामलाल, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. बीएस गुप्ता ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया।

मृतका के साथ रहने वाले पुत्र किशन व पुत्री हिना उसके पूर्व पति लाला की संतान थी। लाला के किसी मामले में जेल जाने में जाने के बाद से हंजा ने दीता से नाता कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन उसके पति से मौताणे की मांग को लेकर अड गए। करीब दो घंटे की समझाईस के बाद परिजन मौताणे की रकम गुरूवार को अदा करने के आश्वासन पर देर रात शव को वापस उसी स्थान पर दफनाने को राजी हो गए। इस अवसर पर एएसआई लादूसिंह देवड़ा, रोहिड़ा थाने के एएसआई तलकाराम , हैड कांस्टेबल देवाराम मीणा समेत आरएसी व पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। इधर मृतका के पीहर पक्ष वाले हथियारों से लैस होकर पुलिस थाने के बाहर धूमते रहे।

क्षेत्र में फैल गई बदबू
ग्यारह दिन बाद महिला का शव वापस  निकालने पर धनारी गोलियसा के क्षेत्र में जबरदस्त बदबू फैल गई। लोगों को मुंह पर रूमाल बांध कर रखना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here