#breakingnews
अपहरण किये बालक का शव मिला
जालोर। सांचोर क्षेत्र के हाडेचा से अपहरण किये गए बालक का गुरूवार को पुलिस ने शव बरामद किया है। पिछले सात दिनों से तलाशी में जुटी पुलिस को गुरूवार को गहन सर्च अभियान के दौरान काछेला की सरहद जमीन में गाड़ा हुआ शव मिला। शव को कुत्तों ने नोच लिया था। तलाशी के दौरान बदबू आने से पुलिस को पता चल गया। पुलिस ने कपड़े देखकर बालक भावेश का ही शव माना है। उल्लेखनीय है कि करीब सप्ताहभर पहले कुछ लोगों ने हाडेचा ग़ाँव से 13 वर्षीय बालक भावेश का अपहरण कर लिया था। वह मुम्बई से अपने चाचा के यहां आया हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख की फिरोती मांगी थी। जिसकी तलाश में जिला पुलिस सांचोर में ही शिविर किये हुए थी।

No comments:
Post a Comment