नशा नाश की जड़ _asp प्रेरणा - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 31, 2016

नशा नाश की जड़ _asp प्रेरणा

नशा नाश की जड़ - प्रेरणा
   

सिरोही - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सिरोही के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में ‘‘ विश्व तम्बाकु निषेध दिवस ‘‘ का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर पी.एस.नागा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के आतिथ्य में किया गया। सी.ओ. स्काउट महेश कालवत ने बताया कि  इस अवसर पर ए.डी.एम. प्रहलाद सहाय नागा ने नशे  के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुये कहा कि तम्बाकु उत्पादों के सेवन करने से फैफडो की बिमारी, अस्थमा व कैंसर जैसी घातक बिमारी हो जाती है। श्री नागा ने तम्बाकु में उपस्थित निकोटिन के बारे में बताया कि इससे मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडता है। यह समाज के लिए घातक है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्रेरणा शेखावत ने कहा कि नन्हे - मुन्ने बच्चों के माध्यम अपने अभिभावकों व समाज के लोगों को प्रेरित करे कि नशा नाश की जड है। इससे शारीरिक व आर्थिक नुकसान व सामाजिक कुप्रभाव पडता है।

ए.एस.पी. शेखावत ने कहां कि ग्रीष्मकालीन में अभिरुचि शिविर का आयोजन अपने आप में अनुठा उदाहरण है। अभिरुचि शिविर की प्रशंसा की - ए.डी.एम0. नागा एवं ए.एस.पी. शेखावत ने अभिरुचि शिविर में संस्कार निर्माण, चरित्र निर्माण व अनुशासन का पाठ पढाया जाता है। यहां पर हर कोई सीखने सिखाने में व्यस्त नजर आता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश का यहां पर सही सदुपयोग हो रहा है। बोली नन्ही जुबान नशे से करे परहेज - अभिरुचि शिविर में जयश्री माली, शीतल लखवानी, सौरभ आर्य आदि बालक बालिकाओं ने विचार व्यक्त करते हुये कहां कि नशे से परहेज करना चाहिये, युवा पीढी, बडे बुजुर्ग आदि नशें से दूर रहेगें तो समाज व देश आगे बढेगा नन्हे मुन्नों ने नशा न करने की नसीयत नारो, निनाद के माध्यम से जनसामान्य को दी। नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा ली - ए.डी.एम. नागा ने छात्रों को व ए.एस.पी. शेखावत ने छात्राओं को नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा दिलवाई कि वे जीवन में कभी नशा नहीं करेगें तथा दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करेगें।

नृत्य ने बांधा समा - इस अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘‘ काल्यों कुद पड्यों मेला में‘‘ नृत्य करके गाइड्स ने ताली बटोरी तो गुनगुन ने नांचू मैं आज छम छम पर मनमोहक नृत्य कर सबकों झुमने पर मजबुर कर दिया । वहीं छोटी छोटी बालिकाओं ने इतनी सी हंसी इतनी सी खुशी पर नृत्य कर अपनी भाव भगिमाओं से सबको मोहित कर दिया।

संकल्प पत्र भरवायें - अभिरुचि शिविर के शिविराथियों ने शहर में व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संकल्प पत्र भरवाये कि वो नशे से दूर रहेगें। जीवन में नशा नहीं करेगें।

इनकी रही उपस्थिति - इस दौरान रेणु राठौड, मंजुला राठौड, सन्तोष आर्य, दीपा लखवानी, भारती बारड, सुल्तान सिंह, तोलाराम, रमेश कुमार, रतिराम प्रजापत आदि प्रशिक्षकों सहित 450 छात्र - छात्राएँ उपस्थित रही। इस दौरान रमेश कुमार योग प्रशिक्षक ने योग का प्रदर्शन किया व कार्यक्रम संचालन रतीराम प्रजापत ने किया तो सन्तोष आर्य ने शिविर प्रतिवेदन पेश किया ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here