मोटू भाई के प्रयास लाये रंग , रोहट को मिलेगा हिमालय का पानी
23 मई को पाली कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई की अगुवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रजेश चंदोलिया के मार्फ़त महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंप कर पेयजल समस्याओं के निस्तारण की मांग की थी ।
जिसमे रोहट तहसील के 23 ग्राम पंचायतो के सभी गाँवो को इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पेयजल आपूर्ति कर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी , जिसे जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया हैं , ज्ञात रहे वर्तमान में रोहट तहसील में टेंकरों के जरिये हो रही हैं पेयजल आपूर्ति , तो कई लोग को टेंकर के दुगने दाम देकर कर रहे हैं हलक तर , 10 दिनों में हिमालय के पानी को इंदिरा गांधी केनाल से कुड़ी होद से रोहट पहुँचाने के निर्देश हुए जारी , वर्ष 2002 तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कंटीजेंसी पाइप लाइन स्वीकृत कर कुड़ी होद से रोहट तक बिछाई थी पाइप लाइन

No comments:
Post a Comment