कॉग्रेस जिला अध्यक्ष ने पाली नगर परिषद पर लगाये आरोप - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 22, 2016

कॉग्रेस जिला अध्यक्ष ने पाली नगर परिषद पर लगाये आरोप

मंडिया रोड ईएसआई हॉस्पिटल के पीछे स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर  से हटाये गए 93 घरो के परिवारजनो से मिलने कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनीलाल चाडवास  के नेतृव में एक प्रतिनिधि मंडल पहुच कर पीड़ित परिवारो की सुध ली ।
कांग्रेस कार्यलय प्रभारी अभिलाष पिल्लई ने बताया कि हाल ही में 16 मई को पाली नगर परिषद के चैयरमन् महेंद्र बोहरा ने हठधर्मिता दिखाते हुए लगभग 20 वर्षो से ज्यादा बाबा रामदेव कॉलोनी  में बसे लोगो को बुलडोजर से  पुलिस बल से जीस प्रकार से हटाया गया वो एक निंदनीय कृत्य है।
े जिला कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती हे ।चाडवास ने कहा कि 50 डिगी की इस भीषण गर्मी में 2 माह की बच्ची से लेकर 75 साल तक के बुजुर्गो को मात्र छोटे से फ़टे टूटे टेंट में 20 से 25 लोग भी नही बैठ सकते ऐशे विषम हालात में भरी धुप में ये परिवार बेबस बैठे ह।
ेजिला कॉग्रेस ने आरोप लगाया की प्रशाशन ने 3 दिन में इन लोगो को वापिस विष्ठापित करने का आशवाशन दिया था।
जिसका 7 दिन पुरे हो जाने के बाद भी बिना लाईट पानी के जानवरो से भी बदतर हालात में गरीब तबके के लोग खुले आसमान के तले रह रहे हे ।
     जिला कांग्रेस अध्य्क्ष श्री चाडवास ने मोके से ही पाली जिला अतिरिक्त जिला कलेक्टर  को फोन कर एक सफ्ताह के भीतर इन गरीब लोगो को स्थाई आशियाना उपलब्ध करवाने का अल्टीमेट देते हुए कहा कि मासूम बच्चों से लेकर बुर्जग के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक चिकत्सा टीम सुनियोजित अस्थायी टेंट एवं स्वच्छ पेयजल की अविलम्ब व्यवस्था की मांग भी की ताकि उनके स्वास्थ पर कोई प्रतिकूल असर ना पड़े।
इस मोके पर महिला कांग्रेस जिला अध्य्क्ष नीलम बिड़ला,लोकसभा महासचिव मनिष राठौड़,वरिष् कांग्रेस नेता मानमल लसोड,स्थानीय पार्षद प्रकाश चौहान सहित के कांग्रेसजन मौजूद थे।
गौरतलब है की पाली जिला कॉग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास की नियुक्ति हुई है वो हर छोटे बड़े किसी भी समस्या को उठाने का मोका नहीं छोड़ते।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here