पाली कॉग्रेस नेता मोटू भाई ने सूखे को लेकर ज्ञापन दिया - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 23, 2016

पाली कॉग्रेस नेता मोटू भाई ने सूखे को लेकर ज्ञापन दिया

⚡⚡⚡Breaking News 🎯

            भीषण गर्मी एवं सूखे तथा विभागीय लापरवाही के चलते गहराये मोजुदा पेयजल संकट से पानी की आवश्यकता एवं उपलब्धता के बीच लगातार बढ़ रहे अंतर को गंभीर मानते हुए पाली कांग्रेस जनों ने कांग्रेस नेता मोटू भाई के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेकटर बी.के. चांदोलिया के मार्फत महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोप कर विषम परिस्थितियों से तत्काल समाधान हेतु कंटीजेंसी प्लान बनाकर  वैकल्पिक जलापूर्ति की के साथ बिंदुवार जनसमस्याओं के समाधान की मांग की

👉�1⃣ माननीय उच्च न्यायालय के आदेश जवाई बाँध को पेयजल आपूर्ति करने हेतु आरक्षित रखने वाले निर्णय की अवहेलना करने की उच्च स्तरीय जाँच करने 
👉 2⃣ पाली जिले के लिये जीवन रेखा बन चुके जवाई बांध को साबरमती बेसिन से पुर्नभरण करने वाली महत्वाकांक्षी योजना को अविलम्ब क्रियान्विती करने हेतु
👉3⃣ रोहट तहसील की सभी 23 ग्राम पंचायतों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना द्वारा स्थायी समाधान करने हेतु
👉4⃣मूक पशुओं एवं मवेशियों के लिए निःशुल्क चारा - पानी को मुकम्मल व्यवस्था करने हेतु
👉5⃣ मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिको को गर्मी के बढ़ते प्रकोप से  राहत प्रदान करने हेतु कार्यावर्धि घटाकर सुबह 6 से 10 बजे करने सहित छाया , पानी और प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने की मांग
👉�6⃣ रुड़ीप द्वारा शहर में चल रहे सीवरेज लाइन कार्य से जगह - जगह क्षतिग्रस्त हो रही पाइप लाइन सहित ख़राब और नाकारा पड़े हैंडपंपों को चिन्हित कर तकनीकी कर्मचारियों की विशेष टीम बनाने हेतु मांग
👉 7⃣  राज्य सरकार की जल स्वालम्बन योजना के अंतर्गत पाली शहर के परम्परागत जल स्रोत रहे तथा रमणीय स्थल लाखोटिया तालाब के पास भौगोलिक एवं प्राकुर्तिक सौंदर्य स्वरूप बावडी सहित सिरेघाट , पीपली घाट , मुनि पूरी घाट , भेरू जी घाट , जोगमाया मंदिर घाट , पखारियों का घाट , विजय घाट , सहित सभी छोटे - मोटे घाटो के जीणोद्वार करने की मांग
👉�8⃣ जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते अभी भी कई क्षेत्रों में लीकेज के कारण गन्दा एवं दूषित पानी की जलापूर्ति हो रही हैं , जिससे पीलिया के मरीज बढ़ रहे हैं , स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की मांग
👉9⃣ बाड़मेर में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोटू भाई की अगुवाई में कांग्रेस पार्षद सीताराम शर्मा , प्रदेश कांग्रेस
( अनुसूचित जाती विभाग ) के नेता जोगाराम सोलंकी , विधि प्रकोष्ठ एम .एम . बोड़ा , शहर कांग्रेस अध्यक्ष
( अनुसूचित विभाग ) राजेश चोहान , एडवोकेट श्रवण गोयल , रमेश चौधरी , सतार भाई घोसी , रोशन भाई , बरकत अली , कासम भाई सहित सेकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here