शेऱनी से हाथ मिलाने पंहुचा युवक फिर किया हुआ फोटो क्लीक कर पढे - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 23, 2016

शेऱनी से हाथ मिलाने पंहुचा युवक फिर किया हुआ फोटो क्लीक कर पढे

         

हैदराबाद। शहर के नेहरू जैविक उद्यान में शराब के नशे में धुत 35 साल का व्यक्ति रविवार को कथित रूप से ‘एक शेरनी से हाथ मिलाने के लिए’ उसके बाड़े में घुस गया लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नेहरू जैविक उद्यान की क्यूरेटर शिवानी डोगरा ने कहा कि राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला मुकेश सुरक्षा कर्मियों की चेतावनी के बावजूद अफ्रीकी शेरों के बाड़े के बैरीकेड को पार कर गया।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि शेरनी (राधिका) बाड़े के अंदर थी लेकिन व्यक्ति को बाड़े के देखरेख करने वाले कर्मी आर पपैया ने सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने कहा कि शेरनी मुकेश के पास पहुंच गई थी लेकिन पपैया ने शेरनी को उसके पास से मोड़ दिया। डोगरा ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद पता चला कि मुकेश शराब के नशे में था और शेरनी के पास जाने के लिए बाड़े के अंदर कूद गया था। उसे बहादुरपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मुकेश यहां एलएंडटी मेट्रो रेल में मजदूरी करता है। बहादुरपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक हरीश कौशिक ने कहा कि मुकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here