पाली कलेक्टर सात माह के बच्चे के लिए देवदूत बन कर आये - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 14, 2016

पाली कलेक्टर सात माह के बच्चे के लिए देवदूत बन कर आये

पाली जिला कलेक्टर बागड़ हॉस्पिटल के औचक निरीक्षण के दौरान एक 7 माह के बच्चे के लिए देवदूत बन कर आगे आये।

पाली
पिंटू अग्रवाल✍

आज पाली जिला कलेक्टर श्री कुमार पाल गौतम पाली जिले के सबसे बड़े सरकारी बागड़ हॉस्पिटल का अचानक निरीक्षण करने शाम 6 बजे के करीब हॉस्पिटल जा पहुचे।
जिला कलेक्टर के निरीक्षण से हॉस्पिटल का माहोल किया हुआ होगा यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।
जिला कलेक्टर ने हॉस्पिटल परिसर में जाते ही काउंटर पर मरीजो का इन्द्राज रजिस्टर देखा और मरीजो के लिए ठन्डे पानी बिजली और पखो कूलर व् साफ़ सफाई  देखी।
जिला कलेक्टर के आने से हॉस्पिटल में हड़कम्प मच गया।
इस दौरान जिला कलेक्टर डॉक्टरों को ढूंढते नजर आये डॉक्टर कक्ष खाली दिखे तो
जिला कलेक्टर श्री गौतम अकेले ही े हॉस्पिटल के वार्ड में उपस्थित मरीजो और उनके परिजनों से भी उपचार सम्बंधित जानकारी ली जो फोटो में दिख रहा है।
जिला कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारी को 3 दिन में व्यवस्था सुधारने सहीत कही निर्देश भी दिए।
इस निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल परिसर से बहार निकलते व्यक्त जिला कलेक्टर की नजर एक बूढ़ी महिला पर गई उसके साथ एक 7 माह का बच्चा भी था जिला कलेक्टर ने महिला से सहानुभूति जताते हुए पूछा आप यहाँ े.....
महिला ने श्री गौतम को बच्चे के बारे में बताया जिला कलेक्टर ने बच्चे को चेक किया और कलेक्टर ने परिजन बच्चे के पिता कुऱना निवासी सुराजनाथ से बच्चे के बीमारी सबधित पूरी जानकारी पूछी
परिजनों की पीड़ा सुन जिला कलक्टर विचारणीय स्थिति में देखे गए और जिला कलेक्टर ने मोके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की बच्चा कुपोषण ग्रस्त लग रहा है।और उसके उपचार के निर्देश दिए ।
वही कलेक्टर ने परिजन सुरजनथ को कुपौषण उपचार केंद्र में बच्चे को भर्ती करवाने के दौरान मिलने वाली सुविधाओ को भी समजाया ।
बच्चे को लेकर pso डॉ एस एस राजपुरोहित को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरांन बच्चे के परिजनों के चहरे पर ख़ुशी झलक रही थी मानो उसके बच्चे के लिए जेसे कोई देवदूत बन कर आया ।
जिला कैलेक्टेरश्री गौतम ने परिजनों को खाना खाया पिया या नहीं के बारे में भी पूछा और कहा बच्चे को पूरा उपचार मिलेगा चिन्ता ना करे जेसी बाते कर परिजनों का दर्द हल्का भी किया।

ब्लड बैंक का भी किया निरीक्षण
~~~~~~~~~~~~~~~~~
जिला कलेक्टर ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया जहा कही ग्रुपो के ब्लड नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी डी के जैन को खरी खोटी सुनाते हुए आपातकाल के लिए  खून की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here