मर्डर कर लाश गलाने के किया..... - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 14, 2016

मर्डर कर लाश गलाने के किया.....

US एम्बेसी की एक्स वर्कर का मर्डर, बॉडी सड़ाने के लिए ऊपर से डाल दिया था नमक

May 14,2016

लीना शर्मा यूएस एम्बेसी में काम कर चुकी हैं। (फाइल)
भोपाल. मध्य प्रदेश के सोहागपुर से 29 अप्रैल को लापता हुई अमेरिकन एम्बेसी स्कूल की एक्स इम्प्लॉई लीना शर्मा की बॉडी शनिवार को सतपुड़ा के जंगलों में मिली। पुलिस ने हत्या के आराेप में उसके मामा प्रदीप शर्मा समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है। हत्याराें ने लीना के शव को जंगल में एक नाले के नीचे दबा दिया था। बॉडी को गलाने के लिए उस पर नमक और यूरिया डाल दिया था। पुलिस के मुताबिक, साेहागपुर में जमीन की फेंसिंग कराते वक्त लीना की हत्या हुई थी। सिर पर पीछे मारा डंडा, मौके पर ही हो गई मौत...


- पुलिस के मुताबिक, लीना की हत्या 29 अप्रैल को सुबह की गई थी।
- घटना तब हुई, जब 38 साल की लीना अपनी पुश्तैनी जमीन की फेंसिंग करा रही थीं। तभी वहां उसके मामा प्रदीप शर्मा आए और दोनों के बीच कुछ विवाद हुअा।
- पुलिस की मानें तो लीना को गुस्सा आया और उसने प्रदीप को पकड़ लिया। इस पर प्रदीप के नौकर गोरेलाल ने लीना के सिर पर जोर से एक डंडा मारा।
- प्रदीप के मुताबिक, लीना की वहीं मौत हो गई थी। इसके बाद गोरेलाल और एक दूसरे नौकर राजेंद्र लीना का शव जंगल में ले गए। लीना के कपड़े जला दिए और शव को नाले में गाड़ दिया।
- गोरे लाल ने बताया, "शाम को राजेंद्र, प्रदीप और वह खुद मौके पर गए अौर लाश गलाने के लिए नमक और यूरिया डाल दिया।"
- पुलिस ने मौके से घड़ी, जूते और ब्रेसलेट बरामद किया है।


36 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद

- साेहागपुर लीना का होम टाउन था और वह अपनी पुश्तैनी जमीन की नपती कराने आई थीं।
- लीना के दोस्तों के मुताबिक, लीना और सोहागपुर में रहने वाले उसके मामा के बीच 36 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था।
- सोहागपुर आने से पहले वह भोपाल में अपनी दोस्त के घर रुकी थीं। सोहागपुर जाने के बाद लीना का किसी से कॉन्टैक्ट नहीं हो सका था।


जल्द शादी करने वाली थीं

- लीना के दोस्त यश आर्या के मुताबिक, लीना जल्द ही शादी करने वाली थीं। उसने फाेन पर बताया था कि वह घर बसाने का मन बना रही हैं।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से ग्रैजुएट लीना यूएस एम्बेसी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर चुकी हैं।
- लीना के दोस्तों का आरोप है कि पुलिस ने लीना को ढूंढने में पहले चुस्ती नहीं दिखाई और लापरवाही करती रही।
- लीना को ढूंढने के लिए उनके दोस्तों ने फेसबुक पर #saveleena कैंंपेन चलाया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here