पिंटू अग्रवाल
जयपुर ।
एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) ने शिप्रापथ थाने में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि हमदर्द बनकर सिपाही ने उससे पहचान बढ़ाई और उसके घर में घुसकर अभद्रता की। मामले की जांच एसीपी मानसरोवर कर रहे हैं। शिप्रापथ थाना पुलिस ने बताया कि त्रिवेणी नगर निवासी महिला एसआई ने मामला दर्ज करवाया है।
सितंबर-अक्टूबर 2015 में प्रोबेशन पीरियड में विधायकपुरी थाने में तैनात के समय उसकी मुलाकात इन्द्रगढ़ जमवारामगढ़ निवासी कान्सटेबल मुकेश शर्मा से हुई। मुकेश ने भाई बनकर उससे संपर्क बढ़ाया। 20 अप्रेल को एसआई के घर घुसकर उससे जबरदस्ती की कोशिश की थी।

No comments:
Post a Comment