पाली जिला कलेक्टर की पहल पर वेलार के ग्रामीणों का धरना खत्म - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 9, 2016

पाली जिला कलेक्टर की पहल पर वेलार के ग्रामीणों का धरना खत्म

बडी खबर
पाली
आज पाली जिले के बाली तहसील के वेलार ग्राम वासियो द्वारा पाली कलेक्टर औफिस के बहार ग्रामवासी ओर पर्यावरण प्रेमी संग्राम सिंह सोलंकी वेलार के नेतृत्व मे गाँव की 11 सुत्री माँग को लेकर धरना प्रदर्शन ओर आमरण अनशन पर बेठे।
ग्रामिणो ने कलेक्टर कुमार पाल गौतम को ज्ञापन दिया ओर अपनी माँग बताई
इस बात पर पाली कलेक्टर श्री गौतम ने ग्रामवासियो को पुरा विश्वास ओर आश्वासन दिया की आपकी 11 सुत्री माँग मे से 7-8 माँग जो उनके हाथ मे है वो माँग शाम तक या कल तक सब काम हो जायेगा ।
पाली जिला कलेक्टर श्री गौतम ने ग्रामीणों से गर्मी में आंदोलन अनशन खत्म करने का आग्रह किया।
जिला कलेक्टर श्री गौतम ने कहा आपकी सभी उचित मागो पर कार्य होगा जो माग तुरंत हल होने वाली है उसको की जायेगी और दूसरी मागों के पस्ताव बना कर् हल करवाया जायेगा।
जिस पर आप ग्रामवासियो ने अनशन खत्म कर दिया।
कलेक्टर श्री गौतम  द्वारा संतुष्ट पूर्वक बात करने पर ओर माँग मानने तक सबसे बडी बात कोठार पंचायत कोठार मे विधायक कोटे से 10 लाख की सड़क निर्माण कि सविक्रति कलेक्टर महोदय ने आज ही सेक्सन निकलवा दी ।

1 कृषि प्र्यवेक्षक को सप्ताह मे 2-3 दिन वेलार मे लगाना
2 चामुंडेरी सरकारी चिकित्सक को सप्ताह मे 2 दिन वेलार आकर लोगो की जानकारी लेनी ओर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरक्षन करवाना ओर नर्स के रहने की व्यवस्था करवाना ।
4 वेलार तालाब का सौंदर्यकरन ओर तालाब को 3 फिट उपर लेना ।
5 वेलार स्कूल मे 3 अध्यापको को लगाना ।
6 सी सी सडक की डिजायर पास कर दि है ।
7 वेलार से चामुंडेरी डोमर रोड को अभी रिपेअर करवाना ओर नई सडक बनाने का प्रस्ताव भेजना।

इसके अलावा 2-3 माँग जो सरकार स्तर की है वो सरकार को बताना ओर यहा से प्रस्ताव भिजवाना  जो निम्न है

1 गाँव मे पानी के लिये जे एल आर (ओपेन वेल) का निर्माण
2 भन्दर इलेक्ट्रिक बोर्ड से वेलार की विधुत लाइन को जोडना
3 वेलार से चामुंडेरी तक नई सडक बनाने का प्रस्ताव भेजना।

वन जीव व् पर्यावरण प्रेमी संग्राम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में ग्रामीण अपनी मागो को लेकर धरना चालू ही किया था की पाली जिला कलेक्टर गर्मी में ग्रामीणों के धरने पर्दशन पर पहल करते हुए गामीणो के 5 सदस्यों को समस्याओ को लेकर वार्ता के लिए बुलाया ।
जिला कलेक्टर श्री गौतम ने ग्रामीणों की उचित मागो को मान लिया है।
ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया है।
संग्राम सिंह सोलंकी ने जिला कलेक्टर श्री गौतम की पहल और कार्य प्रणाली पर ख़ुशी जताते हुए प्रसास्क का आभार जताया है।

गाँव वालो ने संग्राम सिंह सोलंकी वेलार को धन्यवाद दिया ओर आभार जताया की आप हर सामाजिक कार्यो मे विकास के कार्यो ओर धार्मिक कार्यो मे लोगो के साथ आधी रात को तयार रहते है ध्यान रहे संग्राम सिंह जी ने आगे भी 2014-2015 ओर अभी तक जवाई बाँध ओर अपने गाँव के जंगल ओर वन्यजीवो को बचाने के लिये लगातार संघर्ष कर राजस्थान सरकार से जवाई कम्यूनिटी ओर कंजर्वेशन रेजर्व मे आवंटीत 10 खाने रद्द करवाई

पाली सिरोही ओनलाइन भी संग्राम सा का आभार व्यक्त करता है की आप हमेसा आम जन के साथ देते हो धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏
पाली सिरोही ऑनलाइन न्यूज

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here