कलेक्टर के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने शुक्रवार को सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में अनियमितता मिली। जिला कलेक्टर ने सुमेरपुर क्षेत्र में स्कूलों का निरीक्षण किया वहां पर शिक्षकों की उपस्थित कम मिलने, प्रवेशोत्सव के दौरान शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने, मिड-डे-मिल की गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने तथा नामांकन नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताई, वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेलने के लिए दिए जाने वाले खिलौने केंद्रों पर उपलब्ध नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाई।
सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत, पेयजल व्यवस्था, भामाााह, प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्नपूर्णा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, ढीले तार व गिरे पोल, नरेगा, उचित मूल्य की दुकानों तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के समाधान को लेकर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने 29 ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के लिए 29 अधिकारियों को 9 दल के रूप में निर्धारित प्रपत्र देकर पंचायतें आंवटित की थी। इन अधिकारियों ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर वहां पर चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली तथा लाभान्वित होने की प्रक्रिया को समझा तथा योजना से लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में पाली जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम स्वयं भी शुक्रवार को सुमेरपुर क्षेत्र के ढोला गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां पर शिक्षकों के अधिकांशअनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताई। यहां से वे धणा गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचे वहां पर बच्चों को खेलने के लिए दिए जाने वाले खिलौने केंद्र पर नहीं मिलने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लताड़ पिलाई तथा बच्चों को खेलने के लिए खिलौने उपलब्ध करवाने के निर्देा दिए। कलेक्टर धणा में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अटल सेवा केंद्र व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर कोसेलाव गांव में पाु चिकित्सालय व ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर वहां से पालड़ी जोड़ व कोरटा गांव के अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण किया

No comments:
Post a Comment