पाली कलेक्टर ने सुमेरपुर की बैठक में अधिकारियो को निर्देशित किया - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 25, 2016

पाली कलेक्टर ने सुमेरपुर की बैठक में अधिकारियो को निर्देशित किया

बैठक में अधिकारियों से की पंचायत वार समीक्षा

       जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम सुमेरपुर पंचायत समिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुमेरपुर क्षेत्र में गठित 29 अधिकारियों के दल से ग्रांम पंचायतवार समीक्षा कर कमियों को सुधारने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
         सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसी को लेकर जिला कलेक्टर ने सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के समाधान को लेकर 29 ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के लिए 29 अधिकारियों ने एक-एक ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली, जिसमें पाई गई कमियों को नोट किया। इसको लेकर शुक्रवार की शाम 4 बजे से पंचायत समिति सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत में गठित निरीक्षक दल के अधिकारी ने पंचायत में पाई गई कमियों व सुविधायों के बारे में जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को गांवों में पाई गई कमियों को शीघ्र ही सुधारने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सुमेरपुर पंचायत समिति के प्रधान नगर पालिका अध्यक्ष, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, जिला परिाद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here