.पाली जालोर कलेक्टर ने किया जवाई बांध का निरीक्षण पाली कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 26, 2016

.पाली जालोर कलेक्टर ने किया जवाई बांध का निरीक्षण पाली कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश


जल्द खुलेंगे जवाई बांध के दरवाजे

पाली सिरोही ऑनलाइन

पाली एवं जालोर के जिला कलक्टरों ने गुरुवार को जवाई बांध का निरीक्षण कर जल आवक की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। गुरुवार दोपहर पाली जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम व जालोर जिला कलक्टर अनिल गुप्ता जवाई बांध पहुंचे और जवाई बांध का निरीक्षण किया। मुख्य बांध की व्यवस्थाओं व गेट खोलने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जवाई बांध में उपलब्ध जल राशि, जलग्रहण क्षेत्र से हो रही जलआवक, बांध पर स्थापित व्यवस्थाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जवाई बांध के गेट खोलने की संभावना, पानी छोडऩे की स्थिति में प्रभावित इलाकों, छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा और उससे होने वाले प्रभाव, जालोर तक पानी पहुंचने की समयावधि, सुरक्षा प्रबंध आदि की समीक्षा की गई। जालोर जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि गेट खोलने से पूर्व समय पर प्रभावित इलाकों में सूचना दी जाए। ताकि नदी मार्ग के आसपास बसे लोगों व ग्रामीणों को सजग किया जा सके। पाली जिला कलक्टर गौतम ने उपखण्ड अधिकारी महिपालकुमार भारद्वाज को वार्निंग सिस्टम लगाकर गेट खोलने से पूर्व लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना प्रसारित कर लोगों को बांध परिसर से दूर हटाने, नदी मार्ग पर आने वाले रास्तों को बंद करने, बांध पर आरएससी का जाप्ता तैनात करने, नदी के भराव क्षेत्र में बसे लोगों को दूर हटाने, नदी से दूर रहने के लिए लोगों को जागरुक करने, गेट से होने वाले पानी की निकासी पर नजर रखने, जल आवक के अनुरूप की बांध से पानी छोडऩे, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने, अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने और बांध पर आने वाले लोगों का शाम के बाद बांध परिसर में प्रवेश निषेध करने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव से पुलिस जाप्ते के संबंध में बातचीत की। उन्होंने अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को बांध पर रहने के लिए पाबंद किया। इस दौरान जलसंसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता प्रतापसिंह चावड़ा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद पाली सिरोही ऑनलाइन को मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को  जवाई का गेज ५८.१० फीट पार कर चुका था।

जवाई पर व्यवस्थाएं की चाक चौबंद

बांध का जलस्तर भराव क्षमता के करीब पहुंचने के साथ जल संसाधान विभाग सजग हो गया है और बांध पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। जल ग्रहण क्षेत्र व सेई से जवाई बांध में निरंतर जल आवक हो रही है। जिससे जवाई का जलस्तर ५८ फीट के पार हो गया है। बांध को छलकने के लिए ३.२५ फीट पानी की आवश्यकता है। ऐसे में विभाग सतर्क हो गया है और बांध पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। बांध पर स्थित कंट्रोल रूम में सहायक अभियंता को तैनात किया गया है। अधिशासी अभियंता हालातों पर नजर रखे हैं। जलग्रहण क्षेत्र के नदी नालों में चल रहे जलप्रवाह व बारिश की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। जल आवक का पल पल में आकलन किया जा रहा है। ताकि बांध का जलस्तर ६० फीट होने अथवा अचानक जल आवक बढऩे पर बांध के गेट खोलने की कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। 

इनका कहना है

बांध पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। नियंत्रण कक्ष में सहायक अभियंता को तैनात किया है। बांध की जल आवक को ध्यान में रखकर अलर्ट जारी करने के बाद ही बांध के गेट खोले जाएंगे।

साम होते ही बांध पर आमजन को दूर किया जायेगा

पाली कलेक्टर ने जवाई बांध की सुरुक्षा को लेकर रात में बांध भर्मन और लोगो की आवाजाही रोकने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक से की बात
पाली कलेक्टर श्री गौतम ने जवाई बांध के आक्ष्मीक निरीक्षण के दौरान पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भागर्व से भी दूरभाष पर बात की और बांध इलाके में पुलिस बदोवस्त की बात की।

पाली सिरोही ऑनलाइन

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here