(मौसमी बीमारियों की समीक्षा)
*** जल स्रोतों में गम्बूशिया मछलियां डाली जायें...चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
जयपुर, 3 सितम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश में मौसमी बीमारियों विशेष रूप से मलेरिया, डेंगू, स्क्रबटाईफस, चिकनगुनिया आदि की स्थिति पर कडी नजर रखने, जल स्रोतों में गम्बूशिया मछलियां डाली जायें मौसमी बीमरियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से एन्टी लार्वा गतिविधियाॅ करने, जलस्रोतों में गम्बूशिया मछलियाॅ डालने एवं आवश्यकतानुसार फोगिंग करवाने के निर्देश दिये हैं।
श्री राठौड़ शनिवार को स्वास्थ्य भवन में मौसमी बीमरियों की समीक्षा हेतु जिला कलेक्टरों एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो काॅफ्रंेस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने एवं प्रमुख शासन सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने प्रदेश के सभी जिलों में मौसमी बीमारियों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की एवं मौसमी बीमारियों की जाॅच हेतु आवश्यक उपकरणों की स्थिति तथा उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों की आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।
*** एलाइजा रीडर कार्यशील रहे
ंचिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में मलेरिया,डेंगू व स्क्रबटाईफस की जाॅच के लिए एलाइजा रीडर के कार्यशील रहने के साथ ही पर्याप्त जाॅच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में कुल 67 एलाइजा रीडर कार्यशील हैं।
*** रेपिड रेस्पोन्स टीमें लगायेंः-
उन्होंने मलेरिया, डेंगू, स्क्रबटाईफस आदि बीमारी के आउटब्रेक होने की स्थिति में तत्काल सम्बन्धित क्षेत्रों में रेपिड रेस्पोन्स टीमें लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन टीमों के पास जाॅच की व्यवस्था के साथ ही आवश्यक दवाईयों की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाये।
*** एण्टी लार्वा गतिविधियाॅ संचालित करेंः-
श्री राठौड ने जल संग्रहण के सभी क्षेत्रों में गम्बूशिया मछलियाॅ डालने के साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिये पानी एकत्रित हाने वाले सभी स्थानों पर नियमित रूप से एन्टीलार्वा गतिविधियाॅ आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय निकायों से मिलकर फोगिंग का कार्य भी करवाने के निर्देश दिये। इस समय कुल 785 फोगिंग मशीनों से फोगिंग किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 2407 हेचरीज में गम्बूशिया मछलियाॅ तैयार की जा रही हैं
*** पशुपालन विभाग के सहयोग से स्क्रबटाईफस रोकेंः-
चिकित्सा मंत्री ने स्क्रबटाईफस के लिये पशुपालन विभाग के सहयोग से आवश्यकतानुसार क्षेत्रों में पशुओं पर निर्धारित लेप करवाने की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने स्क्रबटाईफस से प्रभावित क्षैत्रों में कडी निगरानी के साथ ही इसकी रोकथाम के लिये जन सामान्य को आवश्यक जानकारियां देने के भी निर्देश दिये। स्क्रबटाईफस से प्रभावित मरीजों का भी तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश दिये गये हैं।
*** ई-उपकरण
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को खराब पडे उपकरणों को ईउपकरण के तहत तत्काल ठीक करवाने एवं इन्स्टाल होने से शेष रहे उपकरणों को तत्काल इन्स्टाल करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में कोई भी उपकरण अनइन्स्टाल या खराब नहीं रहे।
*** भरतपुर, बाॅरा, अलवर को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश:
श्रीमती गुप्ता ने मलेरिया, डेंगू व स्क्रबटाईफस के मरीजों की संख्या की जिलेवार समीक्षा की एवं भरतपुर, बाॅरा व अलवर को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने स्क्रबटाईफस से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्पे्र करवाने के निर्देश दिये।
*** स्वास्थ्य अधिकारी फील्ड विजिट करेंः-
प्रमुख शासन सचिव ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमिति रूप से फील्ड विजिट कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये की गयी कार्यवाही की मानिटरिंग करने एवं समय पर चिकित्सा कर्मियों की उपालब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
अतिरिक्त मिशन निदेशक श्री बी0 एल0 कोठारी ने सभी जिलों में मौसमी बीमारियों के बारे में आवश्यक आईईसी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत किये जा रहे भुगतान की नियमित समीक्षा करने एवं समय पर जबाब भिजवाने के निर्देश दिये। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज काॅर्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक श्री ओम प्रकाश कसेरा ने काॅर्पोरेशन द्वारा उपकरणों व दवाईयों की समय पर आपूर्ति के लिये आवश्यक निर्देश दिये ।
निदेशक जन स्वास्थ्य डा0 बी0आर0मीणा ने प्रदेश में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये की जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वीसी में निदेशक आरसीएच डा0 वी0के0 माथुर एवं अतिरिक्त निदेशक, ग्रामीण स्वास्थ्य डा0 सुनील सिंह सहित स्वास्थ्य निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
न्यूज़ by kc saini pali
............

No comments:
Post a Comment