ऊर्जा राज्य मंत्री ने निभाई समुद्र हिलोरने की रस्म
*पाली सिरोही ऑनलाइन*
ऊर्जा राज्य मंत्री ने निभाई समुद्र हिलोरने की रस्म
जालोर. पोषाणा गांव में ग्रामीणों ने रविवार को समन्दर हिलोरने की रस्म निभाई।
ढोल ढमाकों के साथ ग्रामीण तालाब पर पहुंचे।
यहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तालाब पूजन की परम्परा निभाई गई।
बहनोंंं में भाई को पानी पिलाकर उनके दिर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।
पोषाणा गांव में ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने।
श्री राणावत े ने भी अपनी बहन के साथ यहां समन्दर हिलोरने की रस्म निभाई।
इस मौके पूर्व प्रधान शैतानसिंह पोषाणा, गजेन्द्रपालसिंह, सरपंच परबतसिंह समेत गर्ामीण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment