पाली बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन’ए’ खुराक
30 मई से शुरू होगा 33वां चरण, एक माह तक चलेगा अभियान
पाली, 27 मई 2017
*पाली सिरोही ऑनलाइन*
पाली जिले मेंंविटामिन-ए का 33 वां चरण 30 मई से शुरू होगा, जो 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल पर विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक 6 माह के अंतराल से पिलाई जाती है।
सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि विटामिन-ए आंखों की बीमारियों जैसे रतौंधी अंधता से बचाव के साथ-साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक है। विटामिन-ए देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। विटामिन-ए 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर में भी कमी लाता है।
आरसीएचओ डॉ. दीपक तंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान एक से पॉच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को विटामिन-ए की 2 एमएल खुराक पिलाती है एवं 9 माह के बच्चों को जिन्हें मिजल्स के साथ विटामीन-ए नहीं दी गई है, को विटामिन-ए की एक एमएल खुराक पिलाती है। जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है, वहां पर एएनएम एक से पॉच साल तक के बच्चों को यह खुराक पिलाएगी। विभाग ने शहरी क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा भी विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।

No comments:
Post a Comment