*पाली जिले की बेटी ने उदयपुर में किया गाव का नाम रोशन*
*पिंटू अग्रवाल*
*पाली सिरोही ऑनलाइन*
पाली जिले के बाली तहसील से चामुंडेरी गाव के मेवाड़ा परिवार में जन्मी शेफाली मेवाड़ा सुपुत्री नरेंद्र उर्फ़ अनील मेवाड़ा ने उदयपुर के
St.Mary's Fatehpura
उदयपुर में अध्ययन कर12 वी कक्षा में 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर छोटे से गाव की बच्ची ने उदयपुर जिले में गाव का नाम रोशन कर चामुंडेरी को चर्चा में ला दिया है। गौरतलब की इस मेवाड़ा परिवार में एक बच्चा नवींन मेवाड़ा ने डॉक्टर की उपाधी प्राप्त कर पूर्व में गाव को गोरणवीत कर चूके है।
तो योगेश मेवाड़ा ने इजीनियरिग वर्ग में कही मुकाम हासिल किये।
19 वर्षीय शेफाली LLB कर RJS अधिकारी बन जन सेवा कार्य से जुड़ने की इच्छा जाहिर करती है।
पढाई में शेफाली को परिवार और स्कूल परिवार का मार्गदशन मिलने से सहयोग मिला।
पिता अनिल मेवाड़ा एक बड़े बिजनेस मेंन होने के वावजूद पाली सिरोही ऑनलाइन को बताया की शेफाली के साथ परिवार के अन्य बच्चों की पढ़ाई में विशेष रूचि रख बच्चों को गाइड किया जाता रहा है।
ऊर्जा राज्य मंत्री के समर्थक पूर्व उप सरपच बंशी लाल मेवाड़ा ने शेफाली मेवाड़ा के शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी पर माँ आशापुरा का आशिर्वाद बताया और कहा शेफाली बचपन से ही होनहार रही है।
#सरपच मेवाड़ा की भतीजी है शेफाली
#######
राजस्थान ने चर्चित सक्रीय चामुंडेरी सरपच जसवत राज मेवाड़ा की भतीजी है शेफाली ।
शेफाली की सफलता पर ख़ुशी जताते सरपच मेवाड़ा ने कहा शिक्षा धन सबसे बड़ा अनमोल धन है बस इस धन को कमाने के लिए एक लक्ष्य बना कर पढ़ाई की जाये।
सरपच मेवाड़ा ने युवा वर्ग को शिक्षा के प्रति जुड़ाव को समजाया।
सरपच मेवाड़ा के उदयपुर निवास पर शेफाली का अध्धयन हुआ है।सरपच जसवंत राज मेवाड़ा के बिजनेस और राजनीती की व्यस्तता के बावजूद शेफाली और सरपच श्री मेवाड़ा के पुत्रो की पढ़ाई का जिम्मा जसवंत राज मेवाड़ा की पत्नी ममता मेवाड़ा ने संभाला और नतीजन शेफाली के अच्छे अंको ने सरपच पत्नी ममता मेवाड़ा की मेहनत को सफल कर दिया।
गाव के वार्ड पंच करण सिंह मेफावत ने कहा छोटे से गाव में पली बढ़ी बच्ची ने उदयपुर जेसी पर्यटक सिटी में पढ़ाई को लक्ष्य बना कर लक्ष्य हासिल किया यह गर्व की बात है।

No comments:
Post a Comment