पाली, 30 अगस्त। जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार शर्मा ने 2 सितम्बर को मनाए जाने वाले ईदुल जुहा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 26 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
आदेशानुसार उप मजिस्ट्रेट पाली को संपूर्ण उपखण्ड पाली, तहसीलदार पाली को पाली शहर, नायब तहसीलदार पाली को ग्राम खैरवा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहट को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रोहट, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाली को बाली क्षेत्र, तहसीलदार बाली को फालना पुलिस थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार नाणा को उप तहसील क्षेत्र बेडा व नाणा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर, नायब तहसीलदार सुमेरपुर को सांडेराव पुलिस थाना क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्ट्रेट देसूरी को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देसूरी, तहसीलदार देसूरी को सादड़ी, घाणेरा व नाडोल, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानी को उपखण्ड क्षेत्र रानी, तहसीलदार रानी को कस्बा रानी स्टेशन व खिवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोजत को संपूर्ण सोजत, तहसीलदार सोजत को सोजत सिटी पुलिस थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार बगड़ी नगर को बगड़ी नगर पुलिस थाना, क्षेत्र, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन, नायब तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को पुलिस थाना सिरियारी क्षेत्र व ग्राम आऊवा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट जैतारण को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र जैतारण, तहसीलदार जैतारण को कस्बा निमाज, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रायपुर को संपूर्ण रायपुर, नायब तहसीलदार सेन्दडा को पुलिस थाना क्षेत्र सेन्दड़ा व नायब तहसीलदार उपखण्ड रोहट को ग्राम कुशालपुरा व बर क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, August 30, 2017
पाली जिला कलेक्टर ने ईदुल जुहा पर्व पर 26 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment