#पाली में तीसरे चरण में 96 गांव होंगे जल आत्मनिर्भर गांव :- शर्मा
#पाली जिला परिषद सभागार में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण को लेकर पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ जिलास्तरीय प्रशिक्षण
#पाली_सिरोही_ऑनलाइन
पाली, एक सितम्बर। #पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण में जिले की 43 ग्राम पंचायतों के 96 राजस्व गांवों में जल संरक्षण के कार्य करवाए जाएंगे ताकि वे 96 गांव भी जल के मामले में आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
वे शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण को लेकर आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण में अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला, ब्लॉक सहित सभी उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
#पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि पाली जिले ने जिस तरह से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम व द्वितीय चरण में निर्धारित अवधि एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्यों को पूरा कर राज्य में परचम लहराया है, उसी मिशन को इस बार भी कायम रखना है। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में भी कार्यों को पूरे प्लानिंग एवं टीम भावना के साथ कर टाईमलाइन अनुसार डीपीआर बनाकर सही तरीके से कार्य पूरा करें। इसमें किसी भी तरह की पकोताही नहीं बरतें।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में सीएसआर व भामाशाहों की भी भूमिका अधिक हो इसकी भी सुनिश्चितता करें। शर्मा ने कहा कि कार्य को प्लानिंग एवं टीम भावना से करें ताकि कार्य करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण का कार्य को टाइमलाइन के अनुसार प्रारंभ कर समाप्त करवाना होगा।
इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ उदयभानू चारण ने अभियान के तृतीय चरण की कार्य योजना के बारे में संभागियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस अभियान की मॉनिटरिंग जिला स्तर से जिला कलेक्टर तथा ब्लॉकों में संबंधित उपखंड अधिकारी द्वारा की जाएगी। साथ ही कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली साप्ताहिक बैठकों में इस अभियान के कार्यों की प्रगति के बारे में नियमित मॉनिटरिंग करें। जलग्रहण विकास विभाग के एसई एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हीरालाल अहीर ने प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण में कार्य का चयन के लिए 7 दिन तक होल्ड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तृतीय चरण में ऑनलाइन बनने वाली विस्तृत कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) को निर्धारित समय पर बनने के लिए निर्देशित किया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला, ब्लॉक सहित सभी उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों ने भाग लेकर उपयोगी सुझाव दिए।
ब्लॉक स्तर पर 5 सितंबर को होगा प्रशिक्षण
जिला परिषद के सीईओ उदयभानू चारण ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण को लेकर सभी ब्लॉकों में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में हर हाल में 5 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें ग्राम सेवक, पटवारी, ब्लॉक लेवल अधिकारी, वनपाल सहित अभियान से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
इन अधिकारियों ने भी दिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जलग्रहण विकास विभाग के एसई हीरालाल अहीर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कन्सेप्ट, गाइडलाइन, अभियान के प्रथम व द्वितीय चरण की सफलता तथा तृतीय चरण की टाइमलाइन, जिला स्तर के प्रपोजड कार्यों का विश्लेषण एवं डीपीआर की तैयारी एवं जलग्रहण कार्यों के चिन्हिकरण गाइडलाइन के बारे में, एईएन घनश्यामसिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में सर्वे के पहले, सलेक्शन एवं निरीक्षण में मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में, जिला परिषद के एसीईओ उदयभानू चारण ने अभियान में आईईसी गतिविधियों के क्रियान्वयन के बारे में तथा वन विभाग, जलदाय विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने भी अभियान के तहत संबंधित विभाग की ओर से करवाए जाने वाले कार्यों के बारे में अवगत कराया।

No comments:
Post a Comment