*नियमितिकरण की मांग को लेकर एनआरएचएम कार्मिक हुए एकजुट, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
पाली, 5 सितम्बर एनआरएचएम के कार्मिकों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर सोमवार को #पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में जिलेभर के एनआरएचएम संविदा कार्मिक उपस्थित थे।
ज्ञापन में संविदा कार्मिकों ने बताया कि मुख्यमंत्री के संकल्प घोषणा पत्र में संविदा कार्मिकों को नियमित करने का आश्वासन दिया गया था परन्तु सरकार के 4 वर्ष भी शीघ्र ही पूर्ण होने आये है, परन्तु सरकार द्वारा नियमित करने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं कर पूर्व में जारी की गई विज्ञप्ति के सभी स्वीकृत पदों को भी समाप्त करने पर संविदा कार्मिकों ने रोष व्यक्त किया तथा मांग की है कि पूर्व में जिस तरह 50 हजार राजीव गांधी पैरा टीचर्स को भी स्थायी एवं नियमित मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने ही किया था उसी तर्ज पर संविदा कार्मिकों का समायोजन कर उन्हें बड़ी सौगात दिलाने की मांग की है। इससे पूर्व भी चिकित्सा विभाग में कार्यरत वर्षों से संविदा पद पर कार्यरत कार्मिकों को समायोजन कर सौगात दी गई थी। पाली सिरोही ऑनलाइन को मिली जानकारी के अनुसार ज्ञापन में संविदा कार्मिकों ने यह भी बताया कि हरियाणा, उड़िसा, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी संविदा पर कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को लिपिक के पद पर समायोजित किया गया है, उसको ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से भी मांग की गई है उन्हें भी नियमित एवं समायोजन कर चुनाव दौरान किये गये वादों के सपनों को साकार करने के वादें को निभाये। ज्ञापन देने वाले में एनआरएचएम के बीपीएम, ब्लॉक लेखाकार, ब्लॉक आशा फैसिलेटर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।
#ज्ञापन के पश्चात्_एनआरएचएम कार्मिकों ने नेहरू उद्यान में बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया तथा जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष प्रमोद गिरी, पेमाराम, सुभाष कुमार, देवकीनन्दन सहित बीपीएम, लेखाकार, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर आशा सुपरवाईजर ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment