*गणपति विसर्जन में एनजीटी के निर्णय की पालना आवश्यक_पाली कलेक्टर* - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, September 4, 2017

*गणपति विसर्जन में एनजीटी के निर्णय की पालना आवश्यक_पाली कलेक्टर*

*गणपति विसर्जन में एनजीटी के निर्णय की पालना आवश्यक_पाली कलेक्टर*

पाली, 4 सितम्बर। गणपति विसर्जन के साथ सभी संबंधित धार्मिक संस्थाओं द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित निर्णय एवं राज्य सरकार द्वारा पारित आदेशों की पालना के अनुरूप ही विसर्जन करने की पालना सुनिश्चित करनी है।
*पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि* एनजीटी द्वारा पारित निर्णय के अनुसार गणपति विसर्जन के दौरान प्लास्टर ऑफ पैरिस से बनी मूर्तियों को पानी में विसर्जित नही करना है। पीओपी से बनी मूर्तियों में सिंथेटिक रंग का लेपन होता हैं तथा वे पानी में घुलने से हमारे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकुल असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड के द्वारा भी निर्धारित आकार के अंतर्गत बनाई गई मिट्टी की मूर्तियों को ही विसर्जन किया जाए।
आगामी दुर्गा पूजा में भी ध्यान रखा जाए - *पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि* दुर्गा पूजा के लिए भी शिल्पीगण, धार्मिक संस्थाए व अन्य व्यक्ति भी इस बात का अभी से ही ध्यान रखें कि पीओपी की मूर्तियों का निर्माण न तो किया जाए औ न ही उपयोग मेंं लिया जाए। अभी से ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व राज्य सरकार के आदेश की पालना सुनिश्चित की जानी आवश्यक हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here