#भ्रूण लिंग जांच में लिप्त चिकित्सक सहित कम्पाउंडर गिरफ्तार* - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 13, 2017

#भ्रूण लिंग जांच में लिप्त चिकित्सक सहित कम्पाउंडर गिरफ्तार*

#भ्रूण_लिंग_जांच_में_लिप्त_चिकित्सक_सहित_कम्पाउंडर_गिरफ्तार

जयपुर 13 सितम्बर।
#मिशन_निदेशक_एनएचएम_एव#अध्यक्ष_राज्य_समुचित_प्राधिकारी_नवीन_जैन_IAS_के_निर्देशन_में राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने बुधवार को अजमेर शहर के रामनगर के पांचैली चैराहा के पास स्थित के.एस. अस्पताल के रजिस्टर्ड सोनोग्राफी सेन्टर में 89वीं सफल डिकाॅय आॅपरेषन की। इस कार्यवाही में चिकित्सक भावन यादव व राम चैधरी कम्पाण्डर कोे पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भू्रण लिंग जांच में लिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार कर सोनोग्राफी मषीन भी जब्त कर ली गयी है।
#IAS_अधिकारी_नवीन_जैन नेे बताया कि गत दिनों से मुखबीर द्वारा अजमेर शहर के के.एस. अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी कर भू्रण लिंग जांच करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद डिकाॅय दल तैयार कर कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की गयी। निर्धारित कार्ययोजना के तहत डिकाॅय गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर एक अन्य सहयोगी महिला के साथ बुधवार प्रातः 11.30 बजे के.एस. अस्पताल भिजवाया गया। वहाॅ मौजूद कम्पाउण्डर राम ने डिकाॅय राषि 10 हजार रूपये प्राप्त कर डिकाॅय महिला व सहयोगी को 12.30 बजे सोनोग्राफी जांच करने हेतु कहा।
#मिशन_निदेशक ने बताया कि चिकित्सक भावन यादव के आने के बाद डिकाॅय महिला से कम्पाउण्डर राम ने अतिरिक्त 5 हजार रुपये और लेने के बाद डाॅ. भावन यादव ने डिकाॅय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी कर भू्रण लिंग की जानकारी दी। डिकाॅय दल ने गर्भवती से इषारा मिलते ही डाॅ. भावन यादव व कम्पाउण्डर राम चैधरी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डिकाॅय राषि के हू-बू-हू नम्बरी नोट भी बरामद किये।
इस डिकाॅय कार्यवाही में सीआई श्री उमेष निठारवाल, हैड कांस्टेबल श्री डालचन्द, देवेन्द्रसिंह, शंकरलाल, अजमेर के पीसीपीएनडीटी समन्वयक श्री ओमप्रकाष तेपण, झालावाड़ के श्री प्रभुलाल ऐरवाल, बून्दी के श्री राजीव लोचन गौतम, चित्तौडगढ के श्री शफीक इकबाल शेख व कोटा की श्री प्रमोद कंवर शामिल थे।विभाग की इस कार्यवाही की चौतरफा तारीफ़ हो रही है ।
#पाली_जिला_चिकित्सा #अधिकारी_डॉ_सुरेन्द्र_सिंह शेखावत पाली बेटी बचाओ अभियान से जुड़े जिला नर्सिग अधिकारी के सी सेनी और बाली ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने pcpndt की इस कार्यवाही के लिए चिकित्सा विभाग के MD नवीन जैन के सफल निर्देशन के साथ पूरी टीम को सफलतम कार्यवाही के लिए बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here