बाली के बालिका विधालय में पीसीपीएनडीटी का बेटी बचाओ सेमीनार आयोजित हुआ। जहा पाली के कोऑर्डिनेटर महेश पंवार ने उपस्थित बालिकाओ को बेटिया होती है अनमोल पर व्यख्यान दिया। राजस्थान में चिकित्सा विभाग के मिशन निदेशक आई ए एस अधिकारी नवीन जैन के सफल निर्देशन में चल रहे कन्या भूर्ण हत्या रोकथाम और बेटी अनमोल कार्यक्रम को प्रदेश ही नही देश भर में सफलता मिल रही है इसी कार्यक्रम की बदौलत देश में जन्म लेने वाली बेटियो की सख्या के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है जो मानव जीवन के लिए एक सुखद सन्देश है।
कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मिशन निदेशक IAS अधिकारी नवीन जैन ने पाली में भी बेटी बचाओ कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन किया था। इसी क्रम में मिशन निदेशक नवीन जैन के निर्देशा अनुसार यह कार्यक्रम हर जिले से ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत पाली जिले में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेद्र सिंह शेखावत के निर्देश से पाली जिले में इसकी सुरुहात ऊर्जा राज्य मंत्री के विधान सभा बाली से आज की गई। बेटी बचाओ कार्यक्रम में बाली ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया और प्रिंसिपल गायत्री प्रजापत ने बेटीया अनमोल है पर तर्क संगत संबोधन से उपस्थित छात्र छात्राओ को समजाया।
बाली में आयोजित बेटी बचाओ सेमीनार में बेटिया अनमोल का कार्यक्रम पर आधारित फ़िल्म भी दिखाई वही ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने उपस्थित छात्राओ और अभिभावको अध्यापको को मुखबीर योजना के बारे में भी बताया और मुखबीर योजना में विभाग द्वारा दिए जाने वाले पुरष्कार राशी की भी विषर्त जानकारी दी गई।
पाली के कोऑर्डिनेटर महेश पंवार ने 104 और 108 पर शिकायत दर्ज करवाने की भी जानकारी दी वही गर्भ में भूर्ण हत्या एक अपराध है और अपराध् की रोकथाम के लिए सभी को बेटिया अनमोल है की सोच को आगे रखना होगा।
बेटिया बोझ नही बेटियो के जन्म से शिक्षा तक सरकार द्वरा दी जाने वाली सभी सरकारी सहायताओं की भी जानकारी दी गई। पाली जिले में लम्बे समय से बेटी बचाओ और नशा विरोधी अभियान का चिकित्सा अधिकारी के सी सेनी बेहतरीन ढग से प्रचार पसार करते रहे है।
बाली में आयोजित इस बेटी बचाओ कार्यक्रम में बेटी बचाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में अध्यापक मेहबूब अली चिकित्सा खण्ड लेखाकार कैलाश शर्मा शिक्षिका निर्मला देवी कविता देवी इना देवी प्रेम प्रकास ने भी विचार व्यक्त किये।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, September 13, 2017
बाली के बालिका विधालय में पीसीपीएनडीटी का बेटी बचाओ सेमीनार आयोजित हुआ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment