बाली में आयोजित दिव्याग शिविर में 280 लोगो के ऑनलाइन प्रमाण पत्र बने - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 25, 2017

बाली में आयोजित दिव्याग शिविर में 280 लोगो के ऑनलाइन प्रमाण पत्र बने

बाली में आयोजित शिविर में 280 दिव्यागो को प्रमाण पत्र वितरण किये

बाली 25 अक्टूम्बर।पाली जिले में ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के विधान सभा बाली तहसील के 13 ग्राम पंचायतों गुड़ालास, मोकमपुरा, भीटवाडा, मुण्डारा, शिवतलाव, कोट, सेसली, लाटाड़ा, बेडल, बोया, फालना गांव, खीमेल, धनी के दिव्यांगों का प्रमाणिकरण शिविर बुधवार को प्रातः चालू हुआ जो देर शाम तक पंचायत समिति बाली में  आयोजित हुआ।
बाली ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वगोरिया ने बताया की पाली जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा बाली उपखंड अधिकारी गोरव अग्रवाल और पाली जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के विधान सभा बाली में जिले के वरिष्ठ मानसिक रोग विशेसञ् डॉ दलजीत सिंह राणावत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश परिहार नेत्र रोग विशेषज्ञ व् कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ सलमा कादरी सहित विभिन रोगों के सम्बंधित वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं दी जहा 280 दिव्यागो को ऑनलाइन प्रमाण पत्र वितरण किये गए
बाली के उपखण्ड अधिकारी गोरव अग्रवाल ने दिव्यागो से ज्यादा से ज्यादा इस शिविर में भाग लेने की अपील की थी और अपील में कहा था की शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे जिनके पहले विकलांग प्रमाण पत्र बने हुए हैं तथा पेंशन आ रही हैं उनको भी इस कैम्प में आना है ताकि नया ऑनलाइन विकलांग प्रमाण पत्र जारी हो सके और जरूरत पर चक्कर ना लगाने पढ़े उसी अनुरूप आज बाली में आयोजित हो रहे शिविर में दिव्यागो का मेला सा नजर आ आया जहा बाली में आयोजित दिव्याग शिविर की सफलता के लिए विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा प्रधान कपूरा राम बेडा भरत ओझा सहित विभिन विभाग के अधिकारी और सम्बंधित गावो के ग्रामसेवक और अधिकांस जनप्रतिनिधियो ने भी सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here