गुजरात: आरक्षण आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ के मामले में हार्दिक पटेल समेत 7 के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
पाली सिरोही ऑनलाइन
25 अक्टूबर 17
गांधीनगर: गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और सरदार पटेल ग्रुप के अध्यक्ष लाल जी पटेल समेत सात लोगों के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है. ये वॉरंट महसाणा जिले के बिसनगर सेशन कोर्ट ने जारी किया है.
दरअसल आरक्षण आंदोलन के दौरान स्थानीय बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के दफ्तर में तोड़फोड़ के आरोप में इन लोगों पर मामला दर्ज हुआ था. तीन बार कोर्ट से समन के बावजूद भी हाजिर नहीं होने के बाद अब इन लोगों के खिलाफ वॉरंट जारी किया गया है.
महसाण और माणसा के बाद बिसनगर में आरक्षण आंदोलन की तीसरी रैली के दौरान ये हमला हुआ था. ये आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की पहली घटना थी.
क्यों किया था आंदोलन?
बता दें कि साल 2015 से आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय हार्दिक पटेल के नेतृत्व में गुजरात में जगह-जगह आंदोलन कर रहा है. गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. आरक्षण ना मिलने से अब पटेल बीजेपी से नाराज हैं.

No comments:
Post a Comment