उषा जोधा बनी सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 15, 2017

उषा जोधा बनी सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष

उषा जोधा बनी सुमेरपुर ब्लांक की अध्यक्ष

Pali-sirohi Online
& Mewara Online

साण्डेराव।* 15 अक्टूबर 2017  

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ सुमेरपुर ब्लाक के अध्यक्ष पद पर  श्रीमती उषा जोधा को, रानूदानसिंह महामंत्री, मीठालाल मुख्य संरक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष जयनारायण कडेचा द्वारा मनोनीत किया गया। ललित देव शर्मा उपाध्यक्ष, महासंघ एकीकृत हनुमान सिंह राजपुरोहित, महासंघ एकीकृत हनुमंत सिंह राठौड़ ब्लॉक पाली महामंत्री के द्वारा मनोनीत किया गया। बैठक तगतगढ़ डाक बंगला में रखी गई तथा जिला अध्यक्ष जयनारायण कडेचा ने राज्य सरकार से मांग की केन्द्र अनुरूप सातवें वेतन मांग का लाभ समस्त कर्मचारियों को देने का आग्रह किया।  महासभा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित देव शर्मा ने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान संबंधित घोषणा के अनुरूप निर्धारित समय में जल्द से जल्द दिलवाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौधरी से आग्रह किया तथा कर्मचारियों को जल्द से जल्द सातवें वेतन आयोग का फायदा मिल सके इस संबंध में विचार विमर्श किया । पाली ब्लांक महामंत्री हणवंतसिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को मिल रहे न्यूनतम सैलरी के संबंध में विचार व्यक्त कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा वेतन केंद्र के अनुरूप देने की अपील की । हनुमान सिंह संरक्षक पाली कर्मचारियों को संगठन में ही शक्ति है  व्यवस्था बनाए तथा संगठन में रहकर कार्य करने तथा कर्मचारियों के हक के लिए लड़ने के लिए एकजुट रहने को कहा प्रदा हनुमान सिंह राठौर पाली ब्लॉक महामंत्री ने नवनियुक्त अध्यक्ष महामंत्री को कर्मचारी हित में कार्य करने तथा कर्मचारियों के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए निवेदन कर कर्मचारियों के हित हेतु सदैव तत्पर रहकर कार्य करने हेतु निवेदन किया। बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सदस्यों का फुलमाला, साफा व श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नवनिवार्चित कार्यकारिणी को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में रतनलाल, गणपतसिंह, भोपालसिंह, मांगुसिंह, मांगीलाल, नवरत्न सहित वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here