तखतगढ़ के पिचावा पहुचे मदन राठौड़ और पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 11, 2017

तखतगढ़ के पिचावा पहुचे मदन राठौड़ और पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

तखतगढ़ 11 अक्टूम्बर (पाली सिरोही ऑनलाइन) पाली जिले के तखतगढ़ के पिचावा के मन्दिर में लूट/चोरी की नियत से हुए तिहरे हत्याकांड की सुचना मिलते ही जयपुर से सुमेरपुर विधायक उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ और पाली जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव पिचावा पहुचे और घटना स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणो व् परिजनों से चर्चा कर आत्मीयता से बात कर मामले के आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास की बात की सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ और पाली जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव इस मामले को गभीरता से लेते हुए पुलिस की विभिन टीमे गठित की।
गौरतलब है की पाली जिले के तखतगढ़ थाने के पिचावा गांव में चामुण्डा माता मंदिर में मंगलवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में सो रहे तीन जनों की हत्या कर दी तथा एक व्यक्ति के गंभीर घायल किया था
पाली सिरोही ऑनलाइन सूत्रो के अनुसार मदन जी राठौड़ और पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने परिजनों ग्रामीणों को हर सम्भव प्रयास का भरोसा देने के बाद म्रतक के परिजन शवो के पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए
सूत्रो के अनुसार मन्दिर के कुछ ट्रस्टी और कुछ परिजन बॉम्बे से आ रहे है और मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्ट मार्टम तखतगढ़ में करवाने की बात आ रही है।
सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने ग्रामीणों को हर सुख दुःख में आपके साथ बने रहने का भरोसा देते हुए विधायक राठौड़ ने पिचावा की जनता में अपनत्व का रिश्ता बनाया। विधायक राठौड़ म्रतक के परिजनों से भी मिले और उनको गहरी सवेदना प्रकट करते हुए इस घटना पर दुःख व्यक्त किया ।
इस दौरान पाली जिला कॉग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास भी पिचावा में मौजूद थे और पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव और सुमेरपुर विधायक और उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ से चर्चा की कॉग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास ने कहा यह समय आरोप प्रत्यारोप का नही हम सभी को सदिग्ध लोगो की सुचना पुलिस को देकर आगे आना होगा।चाडवास भी परिजनों और ग्रामीणों से मिले ।
आज पिचावा में बीजेपी जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा प्रधान राजेन्द्र सिंह कोलवाड़ा सुमेरपुर चेयरमेन जोरा राम कुमावत सुबह जिला प्रमुख प्रेमा राम सीरवी बीजेपी obc प्रकोस्ट जिला उपाध्यक्ष विजय मरुधर सासद पी पी चौधरी के निजी सहायक डी आर चौधरी सहित विभिन अधिकारी नेताओ का हुजूम था।
पाली सिरोही ऑनलाइन

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here