प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जल स्वावलंबन रथों को किया रवाना
*पाली सिरोही ऑनलाइन*
पाली, 10 अक्टूबर 2017
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए तीन जल स्वावलंबन रथों को शनिवार को जिला परिषद कार्यालय से राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो तथा लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन जल स्वावलंबन रथ तैयार करवाएं गए है। ये रथ 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण में चयनित किए गए 43 ग्राम पंचायतों के 96 राजस्व गांवों में जाकर ऑडियो एवं एलसीडी पर जल संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर जल संरक्षण का संदेश भी देंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह चौहान ने बताया कि तीन रथों में पहला रथ पाली, रोहट एवं देसूरी पंचायत समिति में तथा दूसरा रथ बाली, रानी व सुमेरपुर तथा तीसरा रथ सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रायपुर व जैतारण पंचायत समिति के चयनित गांवों में जाकर जल संरक्षण का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि रथ को रवाना करते समय उप मुख्य सचेतक मदन राठौड, पशुपालन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोरधन राईका, जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, विधायक ज्ञानचंद पारख, केसाराम चौधरी, श्रीमती संजना आगरी, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र बोहरा, यूआईटी चैयरमेन संजय ओझा, प्रधान श्रवण बंजारा, जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.बजरंग सिंह चौहान, एसीईओ उदयभानू चारण सहित सभी विकास अधिकारी, प्रधान, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment