पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 7, 2017

पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें रात्रि गश्त को और बेहतर किस तरह किया जा सकता है इसको लेकर चर्चा की। बैठक में एसपी भार्गव ने अधिकारियों को शहर में व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाइट गश्त व्यवस्था में तैनात रहने वाले होमगार्ड व पुलिस के जवानों को रात्रि में कोई भी संदिग्ध नजर आए तो उसका फोटो मोबाइल से क्लिक करें इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए वाहन चालकों से हेलमेट का उपयोग करने को लेकर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिकत पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा, शहर वृत्ताधिकारी सुभाष शर्मा, ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न थानों के थानाप्रभारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here