#प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने टीकाकरण की स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक ली* - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 27, 2017

#प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने टीकाकरण की स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक ली*

#टीकाकरण की स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित
     जयपुर, 27 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रातः स्वास्थ्य भवन में स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में  सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के अक्टूबर माह की उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी।
#प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता
ने टीकाकरण के प्रत्येक चरण में हैड काउंट सर्वे, ड्यू लिस्ट का हर स्थिति में फोलोअप सुनिष्चित करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा माॅनिटरिंग बढ़ाने के निर्देष दिये। उन्होंने पंचायतीराज, महिला बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग के स्थानीय स्तर पर कार्मिकों के लिए आमुखीकरण आयोजित करने तथा जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के स्तर पर मुख्य रूप से पंचायती राज संस्थाओ केे जनप्रतिनिधियों के लिए भी आमुखीकरण बैठक आवष्यक रूप से आयोजित करने के निर्देष दिये। इसी प्रकार स्थानीय पार्षदों, धर्मगुरूओं, प्रषासनिक अधिकारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्मिकों का सहयोग बढ़ाने की आवष्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने इसके लिए संयुक्त टीमें बनाकर आमजन के साथ व्यक्तिगत सम्पर्क के माध्यम से टीकाकरण हेतु आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।
#प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि आगामी 7 नवम्बर से चयनित 11 जिलों एवं जयपुर प्रथम एवं द्वितीय के शहरी क्षेत्रों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय फेज संचालित कर छूटे एवं वंचित 2 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवतियों को टीके लगाये जायेंगे। यह अभियान जनवरी तक चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 90 प्रतिषत टीकाकरण के लक्ष्य दिसम्बर 2018 तक अर्जित करने के लिए संबंधित विभाग व सहयोगी संस्थाओं का समन्वित प्रयास सुनिष्चित किया जायेगा। उन्होंने जयपुर सहित अलवर, जालोैर व प्रतापगढ़ जिलों में सघन मिषन इन्द्रधनुष अभियान के प्रति विषेष गंभीरता बरतकर टीकाकरण प्लान के अनुरूप लक्ष्य अर्जित करने के निर्देष दिये। सघन मिषन इन्द्रधनुष अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नहीं करने एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये हैं।
बैठक में निदेशक आरसीएच डा. एसएम मित्तल, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन श्री राकेश कुमार, परियोजना निदेशक टीकाकररण डा. एसके गर्ग, सीफू, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, एआईएच, आईएपी के प्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here