सांचौर : आंध्रप्रदेश पुलिस की फायरिंग में एक की मौत, एक घायल आरोपी का पीछा करने के दौरान एक महिला भी चपेट में आई, जिसकी मौके पर मौत हो गई - Pali Sirohi Online

Pali Sirohi Online

News/Media

slider

test banner

बड़ी ख़बर

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 27, 2017

सांचौर : आंध्रप्रदेश पुलिस की फायरिंग में एक की मौत, एक घायल आरोपी का पीछा करने के दौरान एक महिला भी चपेट में आई, जिसकी मौके पर मौत हो गई

सांचौर : आंध्रप्रदेश पुलिस की फायरिंग में एक की मौत, एक घायल आरोपी का पीछा करने के दौरान एक महिला भी चपेट में आई, जिसकी मौके पर मौत हो गई

#पाली_सिरोही_ऑनलाइन
Publish: Oct, 27 2017

सांचौर. क्षेत्र के हाड़ेचा रोड पर शुक्रवार को भागलभीम निवासी भीमसिंह 35 वर्ष पुत्र शंभूसिंह को गिरफ्तार करने आई आंध्रप्रदेश की पुलिस के बीच फायरिंग हुई। जिसमें भीमसिंह की मौत हो गई। वहीं भीमसिंह की गाड़ी चला रहे बिछावाड़ी निवासी भरत कुमार पुरोहित को गोली लगी, जिससे वह भी गम्भीर घायल हो गया। इधर, भीमसिंह का पीछा कर रही आंध्रप्रदेश की पुलिस ने राह चलती महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सांचौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घायल भरत कुमार पुरोहित को उपचार के लिए गुजरात रेफर कर दिया है। इधर, भीमसिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांचौर की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वारदात की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भीमसिंह के शव को सांचौर अस्पताल में लाने की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई।

 यह है पूरा मामला

भागलभीम निवासी भीमसिंह आंध्रप्रदेश का वांटेड था, जो काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। आंध्रप्रदेश की पुलिस को जब भीमसिंह की जानकारी सांचौर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे यहां गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन भीमसिंह फायरिंग कर वहां से भागने लगा। इस दौरान आंध्रप्रदेश की पुलिस ने उसका करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया। ऐसे में एक महिला पुलिस की जीप की चपेट में आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं फायरिंग में भीमसिंह की मौत हो गई। साथ ही भीमसिंह की गाड़ी भगा रहे बिछावाड़ी निवासी भरत कुमार को भी गोली लग गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग सांचौर चिकित्सालय में भी पहुंच गए जिससे वहां पर भी काफी भीड़ जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here