राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिलों में गठित इकाइयों के प्रबंधकों का आधारभूत प्रषिक्षण प्रारंभ
जयपुर, 10 अक्टूबर। प्रदेश में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन एवं इनका लाभ आमजन तक सुलभ करने के उद्धेष्य से जिलास्तर पर गठित जिला कार्यक्रम ईकाईयों (डीपीओ) के प्रबंधकों का आधारभूत 5-दिवसीय आवासीय प्रषिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सीफू में प्रारंभ हुआ। प्रषिक्षण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के उद्धेष्यों, संसाधनों, प्रबंधन एवं पारस्परिक क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम श्री नवीन जैन ने बताया कि प्रदेष में गैर-संचारी एवं संचारी रोगों के 14 से अधिक विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित हैं एवं इनमें जिलास्तर से चिकित्सा संस्थान स्तर तक विभिन्न कैडर के कार्मिक कार्यरत हैं। उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जिलास्तर पर एकीकृत करते हुए तीन जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाईयां (डीपीओ) का गठन किया गया है एवं इनमें कार्यरत जिलास्तरीय प्रबंधकों को ही इनमें शामिल उन्हें कार्यदायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम ईकाई में नेशनल प्रवेंशन प्रोग्राम फार कार्डियोवास्कुलर, डायबिटीज, कैंसर एवं स्ट्रोक, नेशनल प्रोग्राम फार हैल्थ केयर आफ द ऐल्डरली, नेशनल मेंटल हैल्थ प्रोग्राम एवं नेशनल ब्लाईंडनेस कंट्रोल प्रोग्राम के कार्मिकों को शामिल किया गया है। इसी तरह दूसरी ईकाई में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनपीपीसीडी, राष्ट्रीय आयोडीन डिफिसियेंसी डिसआर्डर कंट्रोल प्रोग्राम एवं राष्ट्रीय फ्लोरोसिस कार्यक्रम के कार्मिक एवं तीसरी ईकाई में इंट्रीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम, संशोधित टीवी नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम एवं राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कार्मिकों को शामिल किया गया है।
श्री जैन ने प्रषिक्षण कार्यक्रम में अपने सत्र के दौरान प्रशिक्षार्थियों को जनसेवा के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिले में व्यापक पहचान स्थापित करने एवं आमजन तक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिष्चिित करने में योगदान करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेष में प्रारंभ की गयी इस एकीकृत करने शुरूआत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रंषषा की गयी है एवं हमें एकजुट होकर शानदार परिणाम देने होंगे। उन्होंने प्रबंधकों को सौलर सिस्टम का उदाहरण देकर उल्काओं की भांति इधर-उधर अपनी ऊर्जा व्यर्थ करने के बजाय गृह बनकर अपनी कार्य क्षेत्र व सीमाएं तय करने का आव्ह्ान किया।
प्रषिक्षण शुभारंभ में शासन संयुक्त सचिव श्री त्रिभुवनपति, निदेषक आरसीएच डाॅ.एस.एम.मित्तल, निदेषक सीफू निदेषक डाॅ. अमिता कष्यप, एसपीएम एनएचएम डा. जलज विजय, स्टेट नोडल अधिकारी डाॅ.इकबाल भारती, डाॅ. दिलीप काला, डाॅ. आर.एन. मीना इत्यादि सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
-----------------
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, October 10, 2017
Home
जयपुर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिलों में गठित इकाइयों के प्रबंधकों का आधारभूत प्रषिक्षण प्रारंभ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिलों में गठित इकाइयों के प्रबंधकों का आधारभूत प्रषिक्षण प्रारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment